अमेरिका के अलबामा शहर की है लड़की

पुरूषों के साथ डेट कर दुनिया घूमने का प्लान बनाने वाली मोनिका अमेरिका के अलबामा शहर की है। मोनिका ने बताया कि उन्होंने अपना एक भी पैसा खर्च किए बिना ही दुनिया के नौ देशों की यात्राएं की और उन यात्राओं का उन्होंने भरपूर आनंद भी उठाया। इसके लिए मोनिका लिन ने अनजान पुरूषों के साथ डेटिंग की जिसके बदले में मोनिका को डेट करने वालों ने उनकी ट्रिप का खर्चा उठाया।

डेट करने वाले पुरूष ने नहीं डाला सेक्स्ा के लिए दबाव

मोनिका कहानी इंटरनेट पर आजाने के बाद सोशल मीडिया और इंटरनेशनल मीडिया में खासी पसंद की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह ऑनलाइन मिलने वाले लोगों के साथ डेट करती थीं। पर उससे पहले वो डेट करने वाले पुरूष का बैकग्राउंड जान लेती थी। मोनिका ने बताया कि डेटिंग करने वाले पुरुषों ने उन पर सेक्स्ा के लिए कभी दबाव नहीं डाला। मोनिका ने जनवरी से दिसंबर के बीच दुबई हॉन्गकॉन्ग, इटली, इंडोनेशिया, सहित अन्य देशों की यात्राएं की।

एक वेबसाइट से आया आइडिया

मोनिका ने बताया कि वह पहले फाइनेंशियल एडवाइजर के तौर पर काम करती थी। एक दिन उन्हे दुनिया घूमने का ख्याल आया। जिसके लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। मोनिका ने बताया कि अगर वह नौकरी कर अपने पैसों से घूमने जाती तो उन्हें ऐसा करने मे सालों लग जाते। मोनिका को इस तरह ट्रेवल करने का आइडिया मिस ट्रेवल नाम की एक वेबसाइट से आया। इस डेटिंग साइट पर सिंगल लड़के लड़कियां अपने संभावित पार्टनर के हॉलीडे पर पैसे खर्च करने के लिए तैयार होते हैं।

पहली बार अमेरिका से निकली मोनिका

मोनिका ने बताया कि जनवरी 2015 से पहले वह कभी अमेरिका से निकल कर कहीं बाहर नहीं गई थी। लेकिन एक बार सफर शुरू करने के बाद उन्होंने लगातार एक देश से दूसरे देश की कई यात्राएं की। उन्होंने बताया कि पहले तो पुरूषों के साथ डेट कर घूमने का आइडिया बहुत अजीब लगा। लेकिन एक दो पुरूषों को डेट करने के बाद उन्हें यह आइडिया काफी कूल मान कर ट्राई करने का फैसला लिया।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk