नई दिल्ली (एएनआई/पीटीआई)। Monsoon 2023 : पूरे देश को मानसून का बेसब्री से इंतजार रहता है। लोगों को यह भी जानने का एक्साइटमेंट होता है कि आखिर मानसून कब आएगा। इस साल मानसून कैसा रहेगा तो ऐसे में बता दें कि भारत में इस साल मानसून की शुरुआत आगामी जून से शुरू होने की संभावना है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि 1 जून से पहले हमें मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। दक्षिण पश्चिम मानसून के 4 जून को केरल में शुरू होने की उम्मीद है।

monsoon 2023 : आईएमडी ने किया ऐलान अगले महीने खत्म होगा इंतजार,जानें इस साल कैसी होगी बारिश

इस साल सामान्य से कम बारिश

आईएमडी ने कहा, इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना है। जून में देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने यह भी कहा कि अब तक जो फोरकास्टिंग हुयी उसके अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में इस साल सामान्य से कम बारिश होगी। वहीं यह भी क्लियर कर दिया कि अगले सप्ताह अरब सागर में कोई चक्रवात की संभावना नहीं है।

monsoon 2023 : आईएमडी ने किया ऐलान अगले महीने खत्म होगा इंतजार,जानें इस साल कैसी होगी बारिश

गर्मी से थोड़ी राहत दिखी

वहीं देश के उत्तरी हिस्से में प्री-मानसून बारिश का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस की मौसमी घटनाएं हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश और गरज की गतिविधियां हुयीं। इसकी वजह से ही दिल्ली और पड़ोसी शहरों में गर्मी से थोड़ी राहत दिखी। अगर बारिश हर जगह लगभग समान हुयी तो यह एक आदर्श स्थिति होगी। कोई समस्या नहीं होगी। कृषि पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में आ जाता है।

National News inextlive from India News Desk