कानपुर। अहमदाबाद, भाेपाल, जबलपुर, पेंड्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी और मुक्तेश्वर के इलाके से मानसून गुजर रहा है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर चक्रवात 7.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इसके अगले 24 घंटों में रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगेे बढ़ने का रास्ता बनता दिख रहा है। उत्तरी अरब सागर से गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अगले 72 घंटों में मानसून पहुंचने के आसार बन रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

मौसम : अगले 48 घंटों में उत्तर भारत पर बरसेगी मानसून की मेहबानी,यूपी से हिमाचल तक होंगे सराबोर

6 से 8 जुलाई को उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि पश्चिमी तट, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों जैसे उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। राजस्थान, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर भी बौछार के आसान बन रहे हैं। शेष भारत में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मौसम : अगले 48 घंटों में उत्तर भारत पर बरसेगी मानसून की मेहबानी,यूपी से हिमाचल तक होंगे सराबोर

बंगाल और गुजरात से लगे समुद्र में न जाएं मछुआरे

मौसम विभाग ने विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कोंकण, गोवा, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ इलाके भी भारी बारिश की चपेट में रहेंगे। झारखंड में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बौछार पड़ने के आसार बन रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अरब सागर के पश्चिम-मध्य तटीय इलाकों, गुजरात, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की खाड़ी से लगे पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा इसलिए मछुआरे समुद्र में न जाएं।

National News inextlive from India News Desk