डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। April Monthly Horoscope 2024: मेष (Aries): (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : मेष राशि अप्रैल: इस माह गुरु और सूर्य एक साथ इस राशि में विराजमान रहेगें जिससे जातक जहाँ सूझ-बूझ से कार्य करेगा वहीं सूर्य के कारण अपनी प्रशासनिक क्षमता से नये-नये निर्णय लेकर स्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक पूरा करने का अवसर जातक को मिल सकता है। थोड़ा विरोधियों का दबाव बन सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं सकारात्मक सोच से विरोधियों पर दबाव बनाने एवं कार्यों को गति देने में सफल हो सकता है। वाहन आदि का सुख मिल सकता है। दामपत्य जीवन में सुखमय स्थिति बन सकती है। कृषि कार्यों में प्रगति का योग है। शासन सत्ता से भी सहयोग मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल है। पूँजी निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है।

वृष (Taurus) : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : वृष राशि अप्रैल: इस माह इस राशि वालों के कार्यो में सफलता मिल सकती है। जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिसा ले सकता है। स्वास्थ्य आदि अनुकूल हो सकता है। अर्थिक प्रगति का योग बन सकता है। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है जिससे जातक उन्नति करने में सफल हो सकता है।जमीन जायजात के कार्यो मे प्रगति हो सकती है।व्यापार आदि में उन्नति का योग बन सकता है। थोड़े खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य आदि पर ध्यान बनाए रखें। छात्रो के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई–लिखाई में भी मन लग सकता है।किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का भी योग बन सकता है।

मिथुन (Gemini) : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : मिथुन राशि अप्रैल: इस माह वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव कि स्थितियाँ आ सकती है। जिससे आपसी मतभेद बढ़ सकता है। सहयोगी, मित्रों एवं भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है। स्थितियाँ थोड़ी सकारात्मक परिवर्तन से गुजर सकती है। राजसत्ता से मान-सम्मान मिल सकता है। नए लोगो से संपर्क बढ़ सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है जिससे शुभ विचारों का उदय हो सकता है। कार्य-व्यापार में उन्नति मिल सकती है।जातक यदि बाजार आदि में पूंजी निवेश करेगा तो बड़ा लाभ हो सकता है। गणेश जी कि पूजी से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) : (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : कर्क राशि अप्रैल: इस माह जातक का समय मिला-जुला रहेगा। थोड़ी बहुत मानसकि उलझनों के साथ कार्य आगे बढ़ सकते है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। अनावश्यक चिंता या तनाव के कारण जातक चुनौती महसूस कर सकता है। कार्य की अधिकता जातक के लिए थोड़ी चुनौती बन सकती है। कभी-कभी निरर्थक भागदौड़ जातक को तनाव दे सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार आदि में संघर्ष के साथ सफल होने का योग बन सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी थोड़ी शिथिलता बनी रह सकती है। रुके कार्यों में भी प्रगति हो सकती है। नौकरी आदि में थोड़ा उन्नति का योग है। इस सप्ताह जातक अपने को थोड़ा ऊर्जावान महसूस करेगा और कार्यों में प्रगति लाने के लिए खूब प्रयास कर सकता है। नौकरी आदि में उन्नति का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

सिंह (Leo) : (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : सिंह राशि अप्रैल: यह माह मिला-जुला रहेगा। थोड़ा ध्यान बनाए रखें कभी-कभी मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अव्यावस्थित दिनचर्या के कारण जातक का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट एवं गैस संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। वाणी में तिखापन आने से विरोधी बढ़ सकते है। आर्थिक दृष्टि से भी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। उघोग-धंधों में भी परेशानी बढ़ सकती है। इस माह के उत्तरार्ध में थोडी राहत मिल सकती है लेकिन चुनौतियाँ बनी रहे सकती है। धर्म-कर्म मे भी खर्च बढ़ सकता है। सोच समझ कर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करें।

कन्या (Virgo) : (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : कन्‍या राशि अप्रैल: इस माह परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। स्त्री सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ा एवं स्थाई लाभ प्राप्त करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक जीवन में कई बड़ी चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। निरर्थक वाद-विवाद से बचें नहीं तो बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रतियोगी क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। विरोधियों को पटरी पर लाने एवं दबाव बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। प्रियजनों से भेंट हो सकती है। व्यापार आदि की दिशा में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। आय एवं व्यय में संतुलन बना रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह लगभग अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने में जातक को सफलता मिल सकती है।

तुला (Libra) : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : तुला राशि अप्रैल: इस माह प्रेम संबंधो में आकर्षण बढ़ सकता है।एक दूसरे के और समीप आने का अवसर मिल सकता है। धर्मिक स्थलों पर भ्रमण या पूजा पाठ करने का अवसर मिल सकता है। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ सकती है। व्यवसाय में प्रगति का योग बन सकता है। कृषि के कार्यों में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। विपरीत परिस्थितियोँ में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह मिला-जुला रहेगा। सोच समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने लाभ मिल सकता है।शुक्र का मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। जीवन के हर क्षेत्र में आई चुनौतियाँ भी कम हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) : (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : वृश्चिक राशि अप्रैल: इस माह शुभ विचारों का उदय हो सकता है। जातक का मन धर्म-कर्म में लग सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। आर्थिक स्थितियों को पटरी पर लाने का प्रयास कर सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी जातक का मन लग सकता है। सामाजिक कार्यो में भी जातक बढ़-चढ़कर जातक हिस्सा ले सकता है जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक घर से भी दूर जा सकता है। संतान की भी चिंता जातक को तनाव दे सकती है। शत्रु पर विजय मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसाय में भी सफलता मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) : (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : धनु राशि अप्रैल: इस माह इस राशि के जातक स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही जातक को तनाव दे सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। अनेक तरह की चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है लेकिन अपने साहस एवं पराक्रम से उन चुनौतियों को साधने एवं पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। दैनिक समस्याओं को भी जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में बनने वाली चुनौतियाँ कम हो सकती है। उसमें बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार आदि में अनुकूलता आ सकती है। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। स्थितियाँ अनुकूल होगी और जीवनशैली में सुधार हो सकता है। ज्ञान में वृद्धि की स्थितियाँ बन सकती है। शुभ संवाद से जातक कई बड़ी परियोजनाओं को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है।बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) : (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : मकर राशि अप्रैल: इस माह जातक को संतान आदि का सुख मिल सकता है। भाग्य में थोडी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते है। अनावश्यक भाग-दौड़ के कारण खर्च की अधिकता हो सकती है। यह माह मिला-जुला रहेगा। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखे नही तो बाच-चीत के कारण जातक को कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर द्यान बनाए रखे। स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी महसूस हो तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थितियाँ लगभग अनुकूल रहेगी। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस माह संघर्षो के साथ प्रगतिशीलता बनी रहेगी। बात-चीत में अनुकूलता आयेगी। व्यापार में उन्नति का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजीनिवेश करने से लाभ हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : कुंभ राशि अप्रैल: अभी शनि की साढ़े-साती का प्रभाव जातक पर बना हुआ है इसलिए सावधानी बनाए रखे। कभी भी कोई आकस्मिक घटना घट सकती है इस लिए सावधान रहे। दूर-दूर की यात्रा से बचे नही तो यात्रा कष्टकारक हो सकती है। महीने का पूर्वार्ध थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा लेकिन उत्तरार्ध थोड़ा अनुकूल रहेगा। उत्तरार्ध में स्थितियाँ अनुकूल बनेंगी। धीरे-धीरे समस्याओं का अंत होने लगेगा। इष्ट-मित्रों का सहयोग बढ़ सकता है। विषम परिस्थितियाँ धीरे-धीरे पटरी पर आने लगेंगी जिससे जातक को राहत मिलने लगेंगी। आर्थिक स्थितियाँ मजबूत होने लगंगी। जमीन-जायदाद के मामसों में उन्नति का योग बनने लगेगा। जातक अपने अंदर शक्ति का अनुभव करेगा और खूब परिश्रम करने का प्रयास कर सकता है। जिसमे जातक को सफतला मिल सकती है। उद्घोग धंधों में आयी चुनौतीयाँ धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता से बचे। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से बाधाए दूर हो सकती है।

मीन (Pisces) : (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : मीन राशि अप्रैल: इस माह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाए रखे। मानसिक तनाव एवं रक्त विकार जैसी परेशानी का सामना करना प़ड़ सकता है। निरर्थक भाग-दौड़ एवं विरोधियों के सक्रिय रहने से जातक को तनाव मिल सकता है। नौकरी में भी चुनौतियाँ आ सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखे। घर परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी । इसलिए घरेलू सुख जातक को मिल सकता है। छात्रा के लिए समय अनुकूल है इसलिए छात्रों का मन पड़ाई-लिखाई में लग सकता है। महीने का अंत आते-आते स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी कई विपरीत चुनौतियाँ दूर होने लगेंगी। निर्माण कार्यो में लगे जातको के लिए लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। सामाजिक कार्यो मे भी रूचि बढ़ सकती है जिससे जातक को लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में स्थिति थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगी। जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। यदि व्यवसाय में पूंजी लगाना हो तो महीने के अंत में पूंजी निवेश करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk