डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। March Monthly Horoscope 2023: मेष (Aries): (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : मेष राशि मार्च: मेष राशि वालों के लिए यह माह अधिक अनुकूल रहेगा। शुक्र की उपस्थिति के कारम घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। घर परिवार में खुशी का वातावरण बन सकता है। सुख एवं शांति की वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अपने कार्यों को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है लेकिन सावधानी बनायें रखें। भावनावश अधिक खर्च होने का भी योग बन सकता है। इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण जातक पर आरोप प्रत्यारोप लग सकते है जिससे जातक को अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए विशेष सावधानी बनायें रखना होगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से जातक को राहत मिल सकती है और जातक के जीवन में आई कठिनाईयों को दूर करने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गाय को हरा चारा खिलाने से व्यवधानों में कमी आ सकती है और जातक के कार्यों में सफलता मिल सकती है।

वृष (Taurus) : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : वृष राशि मार्च: इस माह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। कार्यों की अधिकता के कारण थोड़ा तनाव मिल सकता है लेकिन जातक अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी कठिनाई के बाद सफलता मिल सकती है। स्त्री सुख का योग बन सकता है। घूमने –फिरने एवं देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। अधिक धन का योग बन सकता है लेकिन खर्च की अधिकता बनी रह सकती है इसलिए निरन्तर सक्रिय बने रहे और अपने कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। कार्य-क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। बड़ी परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक अपनी बात-चीत की कला से बिगड़े कार्यों को भी पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। पारिवारिक लोगों को सहयोग मिल सकता है। जिससे जातक को बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में सुधार हो सकता है। किसी बच्चे का अच्छी जगह नौकरी या किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश मिलने से जातक आनन्दित हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी ईश्वरीय आराधना के द्वारा जातक अपने अध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थित बन सकती है।

मिथुन (Gemini) : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : मिथुन राशि मार्च: इस माह इस राशि वालों पर मंगल का प्रभाव बनेगा। जिसके कारण जातक को छोटी-छोटी बातों पर क्रोध या लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती ह। इसलिए इस माह थोड़ा सावधानी बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही से जातक को बड़ी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।खिलाड़ियों के लिए भी यह माह संघर्ष वाला रहेगा। कठिनाईयों के साथ ही थोड़ी बहुत सफलता का योग है। इस माह में जातक को स्त्री सुख मिल सकता है। धन प्राप्त का भी प्रबल योग है। जातक शत्रुओं पर दबाव बनाने में सफल हो सकता है। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। तो जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। थोड़ा संयम न रखने पर स्थितियाँ बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक एवं घरेलू कार्यों में सफल मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जातक आर्थिक लाभ के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहेगा। बच्चों की शिक्षा दीक्षा में थोड़ा व्यवधान आ सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्य-योजनाओं को बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए थोड़ी-सी लापरवाही कार्ययोजनाओं के विस्तार में बाधा बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाये।

कर्क (Cancer) : (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : कर्क राशि मार्च: इस माह जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा। अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफलता मिल सकती है। गुरु देव की दृष्टि इस राशि पर बनी रह सकती है जिससे इस राशि के जातकों की सक्रियता निरन्तर बनी रह सकती है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। इस माह यदि जातक समय का सही सद्पयोग करेगा तो कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है सर्दी-जुका एवं शारीरिक कष्ट मिलने का योग बन सकता है। सावधानी बनायें रखें। व्यवसाय में विशेष सावधानी बनायें थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी आर्थिक हानि दे सकती है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा सोच-समझकर ही लगायें। कुछ आन्तरिक भय के कारण जातक के मन किसी बड़े रोग का संशय बन सकता है। इसलिए थोड़ी सावधानी बनायें रखें। अवश्यक मानसिक चिंता एवं उलझनों से दूर होने का प्रयास करें छोटी-छोटी बातों पर तर्क-वितर्क बढ़ सकता है। जिससे जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। शिव जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से जातक की स्थितियां अधिक अनुकूल होगीं।

सिंह (Leo) : (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : सिंह राशि मार्च: इस माह इस राशि वालों के लिए माह का मध्य थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। संघर्ष की अधिकता रहेगी लेकिन सप्ताह के मध्य के बाद अचानक चुनौतियों से निपटने का अवसर मिल सकता है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में भी सफल हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में जातक का महत्व बढ़ सकता है। सरकारी सेवा या राजनीति में विशेष उन्नति का योग बन सकता है।धन धान्य की स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं यात्रा का भी योग बन सकता है।किसी बडे प्रोजेक्ट पर कार्य करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आभूषण या अच्छे मकान के क्रय करने का योग बन सकता है। कोई महत्वपूर्ण या बड़ा कार्य संपन्न होने पर जातक के जीवन में बड़ी खुशी का योग बन सकता है। सामाजिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है। शत्रुओं का नाश होगा जन संपर्क बढ़ सकता है। जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में माह के उत्तरार्ध में पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कोई पूजा या अनुष्ठान कराने का योग बन सकता है। सूर्य को जल देने से जातक की स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

कन्या (Virgo) : (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : कन्‍या राशि मार्च: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यो में व्यवधान एवं अवश्यक उलझनों का सामना करते हुए जातक चिंताग्रस्त हो सकता है। जातक यदि अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देगा तो अनेक तरह की कठिनाई आ सकती है। मन में उतार-चढाव के कारण निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कुछ ग्रहों के अनुकूल होने से जातक की स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। संघर्ष एवं परिश्रम की अधिकता हो सकती है लेकिन इससे कार्य पटरी पर आ सकते है। ज्ञानी एवं विषय विशेषज्ञ से राय लेकर जातक यदि कोई कार्य करेगा तो उन कार्यों को विस्तार देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। जातक स्वालम्बी जीवन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा पुरानी एवं परेशान करने वाली कार्य-योजनाओं को पूरा होने पर निराशा आशा में परिणित हो सकती है कठिन परिश्रम के बाद ही व्यापार पटरी पर आ सकता है चापलूसों से सावधान रहें नहीं तो वें जातक को तनाव दे सकते है। साहसिक कार्यों में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। सूर्य को जल दे और विष्णु जी की पूजा करें तो बाधओं में कमी आयेगी और जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है।

तुला (Libra) : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : तुला राशि मार्च: इस माह इस राशि वालों के लिए थोड़ा संघर्षमय स्थितियाँ रहेगीं। अपनी कार्य प्रणाली या व्यवसाय के बदलने के कारण जातक को थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है जिससे जातक दबाव में आ सकता है इसलिए सूझ-बूझ से ही कार्य करें। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। थोड़ी सी असावधानी के कारण अविश्वास की भावना विकसित हो सकती है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें चोट-चपेट का योग बन सकता है स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का भी योग है इसलिए सावधानी बनायें रखें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। कार्यों में थोड़ा विघ्न बाधा आने से जातक के कार्य प्रभावित हो सकते है। जिससे जातक के लिए नई चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। मान सम्मान में भी प्रश्न चिह्न लग सकता है। जिससे जातक तनाव में आ सकता है। स्त्री संतान एवं परिवार के लोगों का भी सहयोग कम मिलेगा। जिससे जातक के लिए परेशानियाँ बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। यदि जातक की महादशा एवं अन्तरदशा अनुकूल होगी तो बाधायें कम आयेगीं और कार्यों में परेशानियाँ भी कम आयेगीं लेकिन यदि दशायें अनुकूल नहीं होगी तो कुछ बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे जातक के लिए विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद सफल होने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। अपाहिजों को दान करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) : (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : वृश्चिक राशि मार्च: इस माह जातक के जीवन में भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्य अधिकता के कारण जातक को स्वास्थ्यसंबंधित परेशानी का योग बन सकता है। घर परिवार की भी स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी इसलिए घर परिवार के मामलों में सोच-समझकर ही दखल दें। नहीं तो घरेलू कार्यों को अभी टालने का प्रयास करें। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए सोच—समझकर ही व्यवापारिक स्थितियों में हाथ लगायें जातक का मन भी थोड़ा अस्थिर रहेगा। क्योंकि कोई कार्य पटरी पर न आने से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है लेकिन शभ कर्मों के प्रति जातक की रुचि बढ़ेगी। कभी-कभी अधिक परिश्रम के साथ धन आगमन का योग बन सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से छुटकारा मिल सकता है। सुख उपयोगी पदार्थों जिससे जातक कोई मांगलिक एवं या धार्मिक समारोह में रुचि ले सकता है। कार्य एवं पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। ईष्ट मित्रें का सहयोग मिलने से जातक का कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। इस माह घूमने-फिरने से बचें। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी कठिनाई से आगे बढ़ने का योग है साहसिक कार्यों से जुड़े जातकों के लिए समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही जोखिम उठायें नहीं तो विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। व्यवधानों में कमी आ सकती है।

धनु (Sagittarius) : (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : धनु राशि मार्च: यह माह भी मिलाजुला रहेगा। जहाँ कार्य क्षेत्र को विस्तार देने में जातक को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य को पटरी पर लाने के लिए अधिक परिश्रम एवं भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी आ सकती है। इस माह जातक को सिर दर्द नेत्र आदि की परेशानी का भी योग बन सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें । गृहस्ती के मामलों में स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है घर में मांगलिक कार्य की स्थिति बन सकती है। गुरु क निरन्तर मार्गी बने रहने के कारण राहु के द्वारा प्रभावित विषम परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना को विस्तार देने में सफल हो सकता है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। न्यायालय के क्षेत्र में विजय मिल सकती है। राज्य सत्ता से भी लाभ लेने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक लेने-देने में थोड़ी सावधानी बनायें रखें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी हानि का कारण बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है।विष्णु की पूजा से स्थितियां अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) : (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : मकर राशि मार्च: इस माह भागदौड़ बढ़ सकती है। निरर्थक भागदौड़ का भी योग है। वाद-विवाद से बचें नहीं तो लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है।कार्यों में विघ्न बाधायें उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। शनि अपनी राशि में है यदि महादशा अन्तरदशा अनुकूल होगी तो कार्यों में बाधा कम आयेगी। कुछ अनुकूल परिस्थितियाँ भी बन सकती है। अचानक जातक को कोई बड़ा लाभ भी मिल सकता है। जातक संघर्षों के साथ अपने महत्व को बनायें रखने में सफल हो सकता है। किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से जातक व्यापारिक क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकता है। परिवार में भी खुशी का महौल बन सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विद्यार्थी भी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरन्तर संघर्षरत रहेगें और कोई बड़ी सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकते है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए भी संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है लेकिन संघर्षों का प्रतिफलत जातक को मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है लेकिन जातक यदि सूझ-बूझ से कार्यों को विस्तार देगा तो बड़ी सफलता मिल सकती है। न्यायालय के क्षेत्र में थोड़ा संघर्ष बढ़ सकता है लेकिन परिस्थितियाँ जातक के अनुकूल हो सकती है। इसलिए जातक को निरन्तर क्रियाशील बने रहना होगा तभी स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

कुंभ (Aquarius) : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : कुंभ राशि मार्च: इस माह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि शनि की साढ़े साती के प्रभाव के कारण घरेलू समस्यायें बढ़ सकती है। मानसिक चुनौतियों का सामना जातक को करना पड़ सकता है। घर परिवार एवं संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के न बनने से जातक को मानसिक रुप से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो स्थितियों को पटरी पर ला सकता है।माह के उत्तर्राध में सूर्य की उपस्थिति के कारण क्रोध एवं अनावश्यक टेशन का शिकार जातक हो सकता है। किसी से अनावश्यक तर्क-वितर्क करते समय क्रोध या लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्य-व्यापार को विस्तार देने के लिए सक्रिय बने रहना होगा। जिन जातकों की महादशा एवं अन्तरदशा अनुकूल रहेगी। उनके लिए शनि की साढ़े साती अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने वाली हो सकती हो सकती है। उनके कार्य सुगमता से पटरी पर आ सकते है लेकिन जिन लोगों की दशायें प्रतिकूल होगीं। उन पर शनि का दबाव अधिक बढ़ सकता है। शारीरिक कष्ट एवं मान हानि जैसी परिस्थिति बन सकती है। जातक का जीवन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। जिससे जातक मानसिक रुप से थोड़ा विचलित हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर भी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जिससे जातक की चिंतायें बढ़ सकती है। व्यापारियों के लिए भी आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के प्रति भी थोड़ी उदासीनता का भाव भी विकसित हो सकता है लेकिन जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से अपनी मान प्रतिष्ठा को बढ़ाने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभ पूर्ण स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces) : (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : मीन राशि मार्च: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय मिला जुला रहेगा। जहाँ एक तरफ कार्य-व्यापार में प्रगति का योग है। वहीं दूसरी तरफ धर्म-कर्म में भी जातक की रुचि बढ़ सकती है। इस माह इस राशि के जातक का राजनेताओं का संपर्क बढ़ सकता है। जातक उनसे लाभ उठाने में सफल हो सकता है। संतान पक्ष से भी जातक को सुखद समाचार मिल सकता है। संतानें उन्नति कर सकता है। व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में भी प्रगतिगामी स्थिति बनी रहेगी। बड़े लाभ होने से जातक के लिए अधिक धन संग्रह का योग बन सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन होने का प्रबल योग बन सकता है देश-विदेश की यात्रा का भी योग है यह यात्रा सुखद एवं कल्याकारी सिद्ध हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ कू स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk