डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Monthly Horoscope March 2024: मेष (Aries): (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : मेष राशि मार्च: गुरु भी इस राशि में अपनी स्थिति बनाये हुए है। मंगल शनि के घर में रहेगा लेकिन गुरु के प्रभाव के कारण इस माह इस राशि के जातक के कार्यों में विशेष सफलता मिल सकती है। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों से जुड़े जातकों को विशेष उन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जातक अपने परिश्रम से स्थितियों को अनुकूल बनाने एवं साधने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। उन्नति एवं प्रमोशन के साथ-साथ आर्थिक स्थितियाँ भी मजबूत होगीं। जमीन जायजात के कार्यों में लगे लोगों के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह माह उत्तम है पूँजी निवेश से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी कार्य में लगे जातकों के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा।

वृष (Taurus) : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : वृष राशि मार्च: इस माह इस राशि वालों का समय उत्तम रहेगा । अन्न,धन का लाभ होगा। कर्मठता बढ़ेगी एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोजी-रोजगार की दिशा मे प्रगति हो सकती है। विरोधी शांत होगे। किसी सरकारी परीक्षा का भी योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ हो सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

अपना सम्‍पूर्ण वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए क्लिक करें

मिथुन (Gemini) : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : मिथुन राशि मार्च: इस माह थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनाए रखे। संतान संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थितियोँ में थोड़ी परेशनियाँ का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यो में विस्तार होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। घर परिवार की भी स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। मान-सम्मान बढ़ सकता है।जातक के उघोग धंधो में उन्नति हो सकती है।यात्रा सुखद रहेगी। घर परिवार की भी स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में जातक यदि सोच-समझकर पूँजी निवेश करेगा तो लाभ हो सकता है।

कर्क (Cancer) : (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : कर्क राशि मार्च: इस माह स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ बढ़ सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखें लेकिन मंगल के प्रभाव के कारण जातक में साहस एवं संघर्ष की स्थिति बढ़ सकती है। जातक हर चुनौती को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें नहीं तो तनावों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चेपेट लग सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चुनौती बढ़ सकती है। कार्यों में अधिक परिश्रम के बाद ही थोड़ा प्रगति का योग है।निरर्थक भाग-दौड़ से बचे। परिश्रम से ही आर्थिक चुनौतियाँ कम हो सकती है। रूके हुए कार्य बन सकते है। दामपत्य जीवन सुखी हो सकता है।

सिंह (Leo) : (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : सिंह राशि मार्च: इस माह जातक को सगे-संबंधियों से तनाव मिल सकता है। वैचारिक भिन्नता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में उन्नति हो सकती है। जातक कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यो को पटरी पर ला सकता है। इस माह मध्यम स्थितियाँ बनी रहेगी। कार्यो में भी थोड़ी स्थिलता आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का भी योग है। वायु विकार ,ज्वर आदि जैसी शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। धर्म–कर्म के प्रति रूचि बढ़ सकती है। व्यापार में प्रगति का योग बन सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। संयम एवं शांती से हर चुनौती को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कन्या (Virgo) : (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : कन्‍या राशि मार्च: स्त्री एवं पुत्र से चुनौतियाँ मिल सकती है। शत्रु भी चुनौती खड़ी कर सकते है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से हर चुनौतियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य-विस्तार करने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। यह माह मिला-जुला रहेगा। इस माह में अच्छा एवं खराब दोनों का अनुभव प्राप्त हो सकता है। अधिक श्रम से चुनौतियों को कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार की चिंता बनी रह सकती है। विद्या-बुद्धि का विकास हो सकता है। आर्थिक क्षेत्रों में गति आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कई मिश्रित कार्यों को नई दिशा देने में सफलता मिल सकती है। संतान आदि का सुख मिल सकता है। बड़ी आय का योग बन सकता है। यात्रा से बचें यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गणेश जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : तुला राशि मार्च: यह माह व्यापार आदि की दृष्टि से उत्तम रहेगा जिससे बड़े लाभ कि स्थिति बन सकती है।जातक व्यापार आदि का विस्तार करेगा तो स्थितियाँ अनुकूल बन सकती है। व्यापार को ऊँचाई पर ले जाने के में जातक को सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते है इसलिए सावधानी बनाए रखे। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख मिल सकता है। जातक कर्तव्यों से लोगो को प्रभावित कर सकता है। व्यवसाय में भी उन्नति मिल सकती है। महत्वपूर्ण लोगो से संपर्क बन सकता है जिससे जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। दामपत्य जीवन में भी सुख बना रहेगा । घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : वृश्चिक राशि मार्च: इस माह जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। तब जाकर कार्य थोड़ा पटरी पर आ सकता है। आय भी कठिनाई से हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी व्यक्ति से धोखा मिलने की भी संभावना है इसलिए सावधानी बनाए रखे धैर्य एवं विवेकशीलता से जातक स्थितयों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है यद्यपि चुनौतियाँ बड़ी रहेगी जिससे जातक तनावग्रस्त बना रह सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। अपनी बात-चीत की कला से अपने जीवन में आई परेशानियों को भी जातक कम कर सकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रहे सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखे। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। मांगलिक कार्यों में ख्रर्च बढ़ सकता है।

धनु (Sagittarius) : (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : धनु राशि मार्च: इस माह जातक के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ दूर हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है या घर में कोई महत्वपूर्ण वस्तु आ सकती है। जिससे जातक के मन में प्रसन्नता हो सकती है। व्यवहारिक जीवन में उत्साहपूर्ण वातावरण बनेगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्त्री एवं संतान का सुख बढ़ेगा। परिवार में सब लोग प्रसन्नचित्त रहेगें। जातक घरेलू कार्यों में मन लगायेगा। घर परिवार से संबंधित कई समस्याओं को पटरी पर लाने में एवं उसे अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से भी संतुलन बना रहेगा। जातक अपने परिश्रम एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। जातक अपनी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। जातक के शरीर में ऊर्जा का संचार होगा और जातक कुछ बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

मकर (Capricorn) : (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : मकर राशि मार्च: इस माह सावधानी बनाए रखे। विरोधी सक्रिय हो सकते है। और जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकते है। इस लिए सावधानी बनाए रखे। अनवश्यक बात-चीत से बचे। कभी-कभी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है लेकिन उच्च का मंगल आप को सक्रिय बनाए रखेगा। जातक के व्यक्तित्व का विकास हो सकता है। मान-सम्मान में बृद्धि हो सकती है जिससे जातक की लोक-प्रियता बढ़ सकती है। राज्य-कार्य में सक्रिय भागीदारी से जातक को लाभ मिल सकता है। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में भी सफल होने का योग बनता है। ग्रह के परिवर्तन के कारण कभी-कभी मिश्रत प्रभाव देखने को मिल सकता है। धन आवागमन अनुकूल रहेगा। उद्घोग धंधो में प्रगति हो सकती है। सामाजिक सुख जातक को मिल सकता है।

अपना सम्‍पूर्ण वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए क्लिक करें

कुंभ (Aquarius) : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : कुंभ राशि मार्च: इस माह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाए रखे। मानसिक तनाव एवं रक्त विकार जैसी परेशानी का सामना करना प़ड़ सकता है। निरर्थक भाग-दौड़ एवं विरोधियों के सक्रिय रहने से जातक को तनाव मिल सकता है। नौकरी में भी चुनौतियाँ आ सकती है इसलिए सावधानी बनाए रखे। घर परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी । इसलिए घरेलू सुख जातक को मिल सकता है। छात्रा के लिए समय अनुकूल है इसलिए छात्रों का मन पड़ाई-लिखाई में लग सकता है। महीने का अंत आते-आते स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी कई विपरीत चुनौतियाँ दूर होने लगेंगी। निर्माण कार्यो में लगे जातको के लिए लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। सामाजिक कार्यो मे भी रूचि बढ़ सकती है जिससे जातक को लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में स्थिति थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगी। जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। यदि व्यवसाय में पूंजी लगाना हो तो महीने के अंत में पूंजी निवेश करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) : (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : मीन राशि मार्च: इस माह मानसिक तनाव एवं घरेलू समस्याओं को लेकर जातक चिंतित हो सकता है इसलिए इस माह बहुत ही सोच-समझकर जातक को आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है। पारिवारिक दायित्व का निर्वाहन करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। अत्यधिक परिश्रम के बाद कार्यों में सफलता मिल सकती है। ईष्ट-मित्रों के सहयोग से स्थितयों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी चिंता बढ़ सकती है सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से जातक का महत्व बढ़ सकता है। राजनीति में भी जातक को सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद एवं भूमि के कार्यों में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही पूँजीनिवेश करें। चुनौतियाँ यदि अधिक महसूस हो तो गरीबो को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk