ऐसा कर रही है ये मां
ये मां अपने बच्चे को खोने के सदमे से उबरने के बाद अब दूसरे जरूरतमंद बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए मदर मिल्क डोनेट कर रही है। इस महिला का नाम एरिल मैथ्यूज बताया गया है। एरिल ने अपने बच्चे को जन्म के 11 दिन बाद खो दिया। अब तक वह जरूरतमंद माओं को 2, 370 औंस (अपने शरीर के वजन से ज्यादा) मदर मिल्क डोनेट कर चुकी है। एरिल इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की मदद से दी है।

एरिल ने बताया
एरिल ने बताया कि वह करीब 18.5 गैलन (करीब 68 किलो) मदर मिल्क डोनेट कर चुकी है। अपने इस काम के लिए उन्होंने अपने पोस्ट में अपने बेटे रेनॉन का शुक्रिया किया है। उसकी वजह से वह अब तक तीन बच्चों की मदद कर चुकी है। आइए आपको बताएं किस तरह से अपने पोस्ट में एरिल ने अपना दर्द लोगों के साथ बांटा है।

पढ़ें इसे भी : ये मजेदार क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो देखे क्या
11 दिन का बच्‍चा खोने वाली इस मां ने दूसरे नवजातों का पेट भरकर पाया सुकून

ऐसा लिखा अपनी पोस्ट में
अपने पोस्ट में इन्होंने लिखा है कि जब उनका फ्रीजर खाली हुआ, तब तक वह आधिकारिक तौर पर 23,00 औंस मिल्क दान कर चुकी थीं। बच्चों को इस तरह से स्वस्थ रखने में मदद करने के लिए वह खुद को बेहद खुशनसीब महसूस कर रही हैं। आगे उन्होंने लिखा कि उनके बेटे रेनॉन की जन्म लेने के 11 दिन बाद मौत हो गई। उन्होंने उसके दिल में कुछ प्रॉब्लम और दिमाग में ब्लीडिंग की प्रॉब्लम बताई।

पढ़ें इसे भी : ये हैं 2016 में दुनिया की सबसे महंगी आर्मी

11 दिन का बच्‍चा खोने वाली इस मां ने दूसरे नवजातों का पेट भरकर पाया सुकून

उनके पिता ने दिखाया ये रास्ता
आगे उन्होंने बताया कि उस वक्त अपना वजन कम करने के लिए मदर मिल्क को डोनेट करने का रास्ता उन्हें उनके पिता ने दिया। उन्होंने लिखा कि हालांकि उन्होंने हर स्टेज पर अपने बच्चे को खोने के दर्द को महसूस किया। पहली बार मिस कैरेज और अब ये...। यहां बड़ी बात ये है कि इतना सब होने के बाद भी वह दूसरों के बारे में इतना सोच रही हैं।     

पढ़ें इसे भी : बाल काटने का काम करने वाले इस शख्स के पास हैं 200 लग्जरी कारें, जानिए कैसे

दोबारा अपने बच्चे का चेहरा देखने की ख्वाहिश
एरिल ने लिखा कि ये उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले दो बच्चों के जन्नत में जाने के बाद वह अब तक 2810 औंस मिल्क डोनेट कर चुकी हैं। उन्होंने माना कि जब उनका बच्चा एनआईसीयू में था, तो वह उसको जिंदा रखना चाहती थीं। इसके बावजूद ऐसा हो नहीं सका। अपने बच्चे के लिए वो लिखती हैं कि तुम्हारी जिंदगी के वो 11 दिन मेरी पूरी जिंदगी की याद बनकर रहेंगे। इसके आगे वो ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि वो अपने बच्चे का चेहरा एक बार फिर से देख सकें।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk