कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। घर को संभालने वाली मदर्स ने इस साल काफी काम किया है। ऐसे में मां का काम आसान कैसे किया जाए। इसके तमाम तरीके हैं। आप उनके साथ घर के काम में हाथ बंटा सकते हैं या उन्हें तोहफा देकर खुश कर सकते हैं। मगर टेक्नोलाॅजी के इस युग में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो गूगल असिस्टेंट इसमें आपकी मदद करेगा। गूगल ने असिस्टेंट सर्विस में कुछ चेंज किए हैं जो मदर्स डे पर लागू होंगे। आइए जानें क्या हैं नए फीचर्स और मां के साथ फैमिली के लिए कितना हैं उपयोगी।

ब्राडकास्ट सर्विस
गूगल असिस्टेंट ने अपनी ब्राडकाॅस्ट सर्विस का विस्तार किया है। ताकि आप अपने परिवार तक जहां भी वे पहुंच सकते हैं, और वे अपने फोन सहित किसी भी डिवाइस से उसका जवाब दे सकें। फैमिली ब्रॉडकास्ट के साथ, जब मां अपने दिन की शुरुआत करने जा रही होती है तो वह अपने नए बनाए गए गूगल फैमिली ग्रुप पर जरूरी मैसेज को ब्राॅडकाॅस्ट कर सकती है। ये मैसेज उन सभी लोगों के पास आसानी से पहुंच जाएगा, जो उस ग्रुप में जुड़े होंगे। ऐसे में एक बार में एक मैसेज सबके पास पहुंच जाएगा और आपकी मां का काम आसान हो जाएगा।

फैमिली बेल फंक्शन
Google अपने फैमिली बेल फंक्शन में भी सुधार कर रहा है। इसे पिछले साल अगस्त में शुरू किया गया था और वर्तमान में यह सिर्फ अंग्रेजी में काम करता है। यूजर्स इस सुविधा का उपयोग परिवार के एक या अधिक सदस्यों के लिए रिमाइंडर सेट करने के लिए कर सकते हैं। जैसे कि &टी टाइम&य, 'प्ले टाइम' या 'मूवी' जैसी गतिविधियों के लिए अलार्म सेट कर सकते हैं। यह सुविधा जल्द ही हिंदी, डच, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली और स्पेनिश में कमांड लेने में सक्षम होगी। साथ ही, फैमिली बेल अब एक घर में कई डिवाइस पर सूचनाएं भेज सकती हैं।

बच्चों के लिए यूजफुल
पिछले साल, Google ने डॉ इग्नाज सेमेल्विस के सम्मान में हैंडवाशिंग गीत और डूडल पेश किया। गीत और डूडल ने हाथों को अच्छी तरह से धोने के महत्व पर प्रकाश डाला, जो अब चल रहे COVID-19 महामारी में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। इसी तरह, Google घर के आसपास के कामों में बच्चों की मदद करने के लिए प्रेरित करने के लिए तीन नए गाने पेश कर रहा है। इसमें मनोरंजन के लिए असिस्टेंट को "अरे गूगल, सिंग द क्लीन अप सॉन्ग," या "हे गूगल, सिंग टू द स्लीप सॉन्ग" गा सकते हैं और यह बच्चों के लिए काफी मनोरंजक है।

Technology News inextlive from Technology News Desk