कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। IPL 2024: आईपीएल 2024 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिसके लिए ऑक्शन अपकमिंग 19 दिसंबर से दुबई में शुरू हो जाएंगे। बता दें कि, मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में तगड़ी स्ट्रेटेजी के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि, मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। हालांकि, पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस आईपीएल के फाइनल में तक नहीं पहुंच पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम इन क्रिकेटर्स पर बड़ा दांव खेल सकती है। क्योंकि, इन प्लेयर्स ने हाल ही में वर्ल्ड कप में भी जबरदस्त परफॉर्म किया था।

कौन हैं ये प्लेयर्स?
जिसमें सबसे पहला नाम साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी का है। जिन्होंने हाल ही में वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस की टीम जोफ्रा आर्चर की जगह कोएट्ज़ी को टीम में शामिल कर सकती है।

इसके अलावा ये टीम श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज डुनिथ वेल्लालागे को भी अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है। जिन्हें राघव गोयल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

वहीं इस लिस्ट में अगला नाम ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग ऑलराउंडर पैट कमिंस का है। पैट कमिंस ने हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में 15 विकेट लिए थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk