जमकर हुआ बवाल
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। न्यायालय परिसर में भगदड़ मच गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर एक कैदी फरार हो गया। न्यायालय हाजत तोड़ने का भी प्रयास किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ज़िला जज, डीएम, सिटी एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां का जायज़ा लिया। मामले को सांप्रदायिक रंग दिए जाने की अफ़वाह पर जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह न्यायालय परिसर में ही बाइक सवार दो अपराधियों ने पेशी के लिए लाए जाने के क्रम में सूरज को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। कैदी को पुलिस मां जानकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे चार गोलियां लगीं थीं। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर पुलिस के जवानों से हाथापाई शुरू कर दी। स्थिति भयावह होते देख पुलिसकर्मी भाग खडे हुए। बंदी की मौत की पुष्टि के बाद आक्रोशित भीड़ ने मां जानकी अस्पताल में भी भारी हंगामा किया तथा पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। हंगामा यहीं नहीं थमा। पोस्टमार्टम में नज़दीक से गोली मारे जाने की बात सामने आते ही वहां भी तोड़फोड़ की गई।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk