चोंच वाली डॉल्फिन
रूस के साखालिन द्वीप पर ऐसा जीव देखा गया जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी कुछ नहीं पता। वो आगे से  किसी चिड़िया की चोंच सा है और पीछे से डॉल्फिन की तरह। हालांकि इस जीव की मृत्यु हो चुकी है लेकिन इसके आकार को शारीरिक संरचना को देखकर लोग काफी शॉक्ड हैं। वैसे जीव को मरे हुए काफी समय हो गया है क्योंकि उसकी खाल लगभग खत्म हो चुकी थी। उसके शरीर में सिर्फ हड्डियां ही दिखाई दे रही हैं।

आम इंसान की लंबाई का दोगुना
खबरों की मानें, तो इस अद्भुत जलीय जीव की लंबाई आम इंसान से दोगुनी है। इसकी बनावट ऐसी है जिसे देखकर कोई भी हक्का-बक्का रह सकता है। एक तरफ चिड़िया की चोंच और दूसरी तरफ डॉल्फिन सा होना, अपने आप में काफी अजीबोगरीब है। इसके अलावा इसकी चमड़ी पर फर था। कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वो कोई एक डॉल्फिन ही रही होगी। लेकिन आपको बता दें कि डॉल्िफन के कभी फर नहीं होते। ऐसे में यह सबसे अलग तरह का जीव लग रहा है।

रूस में मिला रहस्‍यमयी जलीय जीव,देखें फोटो

कहीं सी मॉन्सटर तो नहीं

यह जलीय जीव सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोग उसे सी मॉन्सटर मान रहे हैं। तो कुछ लोग इसे गंगा नदी में मिलने वाले डॉल्फिन से कंपेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मौत से कुछ पहले तक इस जीव को इंफेक्शन हो गया होगा, तभी उसका हाल ऐसा बना। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी गारंटी तो कोई नहीं ले सकता। लेकिन आम जनता से लेकर वैज्ञानिकों तक यह जीव चर्चा का विषय बन गया है।

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk