नई दिल्ली (एएनआई)।  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को नमो ऐप एक नए अवतार में लाॅन्च हुआ है। यह नया ऐप ट्रैफिक बढ़ाने के लिए और अधिक सुविधाओं के साथ लॉन्च किया गया है। इस ऐप में हुए बदलावों को लेकर खुद पीएम माेदी ने ट्वीट किया है।

यह नमो ऐप पहले से अधिक तेज और आसान
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नमो एप को नया अपडेट!  यह ऐप पहले से अधिक तेज और आसान है। आसान तरीके से विशेष कंटेंट को एक्सेस किया जा सकता है। इसमे कई सारी और खास चीजे हैं।  हमारी बातचीत को और बेहतर बनाने के लिए नए वर्जन को अपनाएं।


राजनीतिक यात्राओं का मल्टीमीडिया वर्जन दिखेगा
हाल के लोकसभा चुनावों के बाद यह ऐप का पहला अपडेट है जब इसे नया रूप दिया गया था। इसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्राओं का मल्टीमीडिया वर्जन दिखेगा। इसके अलावा भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही प्रदर्शनियां भी दिखेंगी। ऐप की नई खूबियों में वन-टच नेविगेशन है।

यूजर की रुचि को देखते हुए कंटेंट के सुझाव होंगे
इसके अलावा इस नए ऐप की विशेषताअों में नया कंटेंट सेक्शन 'नमो एक्सक्लूसिव’ के साथ यूजर की रुचि को देखते हुए कंटेंट के सुझाव दिए जाएंगे। ऐसे में यूजर्स को विभिन्न सेक्शन के कंटेंट को देखने के लिए बस स्लाइड करना होगा। इस ऐप को करीब 1.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड किया गया है।
पीएम के बर्थडे वीक पर शुरू हुआ 'सेवा सप्ताह' कार्यक्रम, गृहमंत्री ने एम्स में झाड़ू लगाकर किया शुभारंभ
विशेष इंफोग्राफिक्स से दिखेंगे सरकार के काम
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दुनिया भर में किसी भी राजनीतिक नेता के लिए सबसे लोकप्रिय है। ऐप में सरकार द्वारा किए गए काम को दिखाने के लिए विशेष इंफोग्राफिक्स भी है। इसमें नमो मर्चेंडाइज व माइक्रो-डोनेशन जैसे भी सेक्शन हैं। इससे यूजर्स को सीधे पीएम से मैसेज मिल सकते हैं।

 

National News inextlive from India News Desk