कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। National Best Friend Day 2023 : लाइफ में फ्रेंड का एक स्पेशल रोल होता है। इंसान ही नहीं एनिमल्स के वर्ल्ड में भी फ्रेंड होते हैं। हालांकि यह भी स्पष्ट है कि एनिमल्स के वर्ल्ड में दोस्त और दुश्मन बहुत स्पष्ट होते हैं। कुछ प्रजातियां ऐसी होती हैं जिनका जन्म साथ रहने के लिए नहीं हुआ है लेकिन फ्रेंड बन जाने पर वो भी अक्सर साथ देखें जाते हैं। वनमानुष और बाघ, कुत्ते और भैंस, चूहे व मेढक तक आपस में बेस्ट फ्रेंड बन जाते हैं। खास बात तो यह है बेस्ट फ्रेंड बन पर ये इंसानों से ज्यादा अच्छा रिश्ता निभाते हैं। नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे देखें एनिमल्स की फ्रेंडशिप की रेयर पिक्चर्स...

फोटो : रॉयटर्स
मेढक व चूहे

मेढक व चूहे भी आपस में एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड होते हैं। 30 जून, 2006 को भारत के उत्तरी शहर लखनऊ में बाढ़ के पानी में मेंढक की पीठ पर सवार एक चूहा।

फोटो : रॉयटर्स
बिल्ली व गिलहरी

पूसा बिल्ली, जिसने गिलहरी के डेथ के बाद उसके चार बच्चों को गोद लिया था और वर्तमान में उन्हें खिलाती है और उनके साथ रहती है। यह तस्वीर 25 अप्रैल, 2019 की बख्शीसराय, क्रीमिया के एक स्थानीय पार्क की है।

फोटो : रॉयटर्स
शेर व बिल्ली
15 दिसंबर, 2005 को कीव, यूक्रेन से लगभग 450 किलोमीटर खार्किव में एक 3 महीने का शेर पालतू बिल्ली को दुलारता दिखा। दोनों आपस में काफी अच्छे दोस्त भी हैं।
फोटो : रॉयटर्स

कुत्ते व बंदर
जब दोस्ती हो जाती है कि कुत्ते व बंदर भी साथ खाते व सोते हैं। 8 जून, 2007 को उत्तरी युगांडा में एक कुत्ते के बगल में एक बंदर सोता है।

फोटो : रॉयटर्स
भैंस व कुत्ते

बेस्ट फ्रेंड बन जाने पर भैंस ने कुत्ते को अपने उपर बैठने की जगह दे दी। 4 फरवरी, 2013 को पाकिस्तान के लाहौर में रावी नदी के पास भैंस पर आराम करता एक कुत्ता।

National News inextlive from India News Desk