-पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया

-प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य व सीएम हरीश रावत की तारीफ

DEHRADUN : करीब फ्0 सालों तक कांग्रेस की सेवा करने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस से रिजाइन कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके लिए बोझिल हो गई थी। कांग्रेस में सम्मान तो मिलना दूर अपमान ज्यादा मिल रहा था। इधर, उनके कांग्रेस छोड़ने पर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी को लोकसभा चुनाव के ठीक पहले तगड़ा झटका लगा है।

अभी नहीं कोई रणनीति

राम शरण नौटियाल को राजधानी के आस-पास जौनसार बावर में खासा वजूद माना जाता है। प्रदेश कांग्रेस ने भी इसको दुखद बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य से इस्तीफा स्वीकार न करने की बात कही है। इधर, इस्तीफा देने के बाद राम शरण नौटियाल ने कहा कि वे आगे की रणनीति पर दो-तीन दिनों में स्थिति साफ कर देंगे। फिलहाल अभी उनके किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जाने के कोई संकेत नहीं मिल पाए हैं।

रावत को मौका मिलना चाहिए

संडे को कचहरी रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में राम शरण नौटियाल ने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ख्0क्ख् में प्रदेश की सत्ता में आने के बाद ऐसा माहौल बना दिया गया कि सरकार पार्टी नहीं, बल्कि चंद लोग चला रहे हैं। अधिकारी सिर्फ मंत्री के फोन पर ही कार्य करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ही क्षेत्र की उपेक्षा की। उन्होंने यशपाल आर्य व सीएम हरीश रावत की जमकर तारीफ की। कहा कि रावत को प्रदेश का कार्यभार संभालते चंद वक्त हुआ है, मौका मिलना चाहिए।