कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Navratri 2023: नवरात्रि आ गई है और उसी के साथ आ गई हैं छुट्टियां। इस नवरात्रि अगर आप भी कहीं घूमने जाना चाहते हैं और अलग सी दुर्गा पूजा एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं तो आप इन डेस्टिनेशन्स पर जाकर इस साल की नवरात्रि मना सकते हैं।

1. कोलकाता
दुर्गा पूजा के लिए बंगाल से बेहतर तो कोई जगह हो ही नहीं सकती। नवरात्रि में कोलकाता शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। जहां हर कोई मां दुर्गा की घर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर सकता है।

2. मुंबई
किसी धूमधाम वाले त्योहार की बात हो और मुंबई का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान घूमने का एक अलग ही फील एक अलग ही मजा है। क्योंकि यहां दुर्गा पूजा अपने वास्तविक स्वरूप में मनाई जाती है।

3. वाराणसी
वैसे तो आपको नवरात्रि की धूम पूरे देश में देखने को मिलेगी पर बनारस की बात ही कुछ और है। गंगा आरती के साथ मां दुर्गा के आगमन की धूम। मानों भगवान शिव और मां दुर्गा का अद्भुत मिलन हो रहा हो। ये सच में एक्सपीरियंस करने वाली चीज है।

4. दिल्ली
बात करें दिल्ली में मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा, भगवान राम की जीत के रूप में मनाती है। आप दिल्ली में जाकर रामलीला मैदान में दशहरा इंजॉय कर सकते हैं। यहां भगवान राम की जीत के बारे में कई तरह के प्ले भी दिखाए जाते हैं।

5. हैदराबाद
इसके अलावा आप हैदराबाद की दुर्गा पूजा को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। हैदराबाद में नवरात्रि के दौरान शहर को पंडालों और फूड एग्जीबिशन के द्वारा बेहद ही खूबसूरती से सजाया जाता है।