नई दिल्ली (एएनआई)। स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओरेगन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान लगी चोट के कारण बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने एएनआई को बताया, "नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। वह फिट नहीं हैं क्योंकि वह विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल हो गए थे। उन्होंने हमें इस बारे में हमें सूचित किया है।'

भारत के पदक की संभावना को बड़ा झटका
चोपड़ा के चोटिल होने की खबर से भाला फेंक में भारत के पदक की संभावना को बड़ा झटका लगा है। चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में, उन्होंने ओरेगॉन में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक के लिए देश के 19 साल के लंबे इंतजार को समाप्त किया। नीरज ने पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में अपने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर की दूरी दर्ज की और दूसरा स्थान हासिल किया। पहला स्थान ग्रेनाडा के गत चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने रखा, जिन्होंने 90.54 मीटर की दूरी दर्ज की।

बनाया था नया राष्ट्रीय रिकाॅर्ड
विशेष रूप से, 14 जून को, चोपड़ा ने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था। 7 अगस्त, 2021 को टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के अपने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाले थ्रो के बाद से चोपड़ा का किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह पहला आउटिंग था। नीरज ने मुश्किल और गीली परिस्थितियों में शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए 86.69 मीटर फेंका। बाद में 30 जून को स्टॉकहोम में आयोजित डायमंड लीग में, नीरज ने 89.94 मीटर फेंका, ऐसा करते हुए उन्होंने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 14 जून को बना था। उन्होंने इस आयोजन में सिल्वर मेडल जीता था।