-अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस चेन्नई के बेसंट नगर एलियट बीच पर आयोजित किया गया।

PRAYAGRAJ: यूएनईपी (यूनाइटेड नेशंस इनवायरमेंट प्रोग्रामम) के तत्वावधान में साउथ एशिया कोआपरेटिव इनवायरमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत भारत सरकार के नेशनल सेंटर फार कोस्टल रिसर्च द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस चेन्नई के बेसंट नगर एलियट बीच पर आयोजित किया गया। इस मौके पर इलाहाबाद विवि के भूगोल विभाग के एचओडी प्रो। शिवसागर ओझा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में विश्वभर से आए हजारों पर्यावरण कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों व कोस्ट गार्ड के अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में महासागरीय तट प्रदूषण को वैश्विक समस्या बताया व अपील किया कि प्रतिदिन चीन के हजारों जलयानों द्वारा हिन्द महासागर में गंदगी निष्कासित कर भारत के समुद्री तट को प्रदूषित किया जा रहा है। जिसका प्रभाव तट पर रहने वालों पर पड़ता है। प्रो ओझा ने प्रधानमंत्री के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण क्रांति बताया। साथ ही वैज्ञानिकों के इस दिशा में किए जा रहे रिसर्च की प्रशंसा करते हुए नागरिकों से महासागर को स्वच्छ रखने के लिए निवेदन किया।