-नगर निगम ने शुरू किया दबंग बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान

-होटल ओबराय आनंद और बैंक ऑफ बड़ौदा से वसूले 7.5 लाख

-नगर आयुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार, इमारतें सील करने के दिए निर्देश

<-नगर निगम ने शुरू किया दबंग बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान

-होटल ओबराय आनंद और बैंक ऑफ बड़ौदा से वसूले 7.भ् लाख

-नगर आयुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार, इमारतें सील करने के दिए निर्देश

BAREILLY:

BAREILLY: करीब क्क् महीने की लंबी नींद के बाद शहर के दबंग बकाएदारों के खिलाफ आखिरकार नगर निगम का वसूली अभियान शुरू हो गया। आई नेक्स्ट में खबर पब्लिश्ड होने और मेयर व नगर आयुक्त की फटकार के बाद हरकत में आए टैक्स कमेटी के अधिकारियों ने ट्यूजडे को कॉमर्शियल टैक्स वसूलने की मुहिम छेड़ दी। उपनगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह की अगुवाई में निगम की टीम ने करोड़ों का कॉमर्शियल टैक्स दबाए बैठेबड़े बकाएदारों के खिलाफ हल्ला बोल दिया। ट्यूजडे को निगम के वसूली दस्ते ने सिविल लाइंस स्थित ओबराय आनंद होटल और बैंक ऑफ बड़ौदा में लाखों के बकाए टैक्स वसूली के लिए धावा बोला। पहले ही दिन दोनों जगहों से करीब 7.भ् लाख रुपए निगम की झोली में आए।

7.भ् लाख की रिकवरी

बकाएदार कॉमर्शियल करदाताओं के खिलाफ ट्यूजडे से शुरू हुए वसूली अभियान से निगम को बड़ी उम्मीद बंधी है। अभियान के पहले ही दिन निगम को कुल 7.भ् लाख रुपए की आमदनी हुई। निगम दस्ते को सिविल लाइंस स्थित होटल मालिकों से भ्.भ् लाख व बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों से कॉमर्शियल टैक्स के तौर पर ख् लाख रुपए का चेक मिला। हालांकि दोनों ही कॉमर्शियल इमारतों पर हाउस, सीवर व वॉटर टैक्स के तौर पर क्भ् लाख रुपए से ज्यादा वसूला जाना था।

नगर आयुक्त ने लगाई फटकार

कॉमर्शियल टैक्स वसूली में फिसड्डी रहे टैक्स अधिकारियों की सुस्त व लापरवाह वर्किंग पर नगर आयुक्त खासे चिढ़े हुए थे। ट्यूजडे दोपहर को नगर आयुक्त ने जोन ख् की टैक्स सुपरिंटेंडेंट शैली गुप्ता व जोन ब् के टैक्स सुपरिंटेंडेंट ज्ञानचंद्र को बुलवाया। नगर आयुक्त ने दोनों अधिकारियों से अपने जोन में उन कॉमर्शियल इमारतों की जानकारी मांगी जिनसे वसूली होनी थी। अधिकारियों की रिपोर्ट पूरी न पाए जाने पर नगर आयुक्त ने इस हीलाहवाली पर उन्हें फटकारा। साथ ही शाम तक वसूली न होने पर चिन्हित किए गए कॉमर्शियल भवनों को सील किए जाने के कड़े ि1नर्देश दिए।

होटल से वसूले जाने हैं क्9.भ्8 लाख

नगर आयुक्त की फटकार के बाद टैक्स अधिकारियों ने आननफानन में वसूली अभियान के लिए होटल ओबराय आनंद व बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ वारंट बनाए। जिस पर नगर आयुक्त के साइन होने के बाद दोपहर फ्.फ्0 बजे निगम का दस्ता होटल पहुंचा। उपनगर आयुक्त की अगुवाई में सहायक नगर आयुक्त विवेक सेन व निशा मिश्रा के अलावा चारों जोन के टैक्स सुपरिंटेंडेंट भी साथ मौजूद रहे। होटल पर क्क्.फ्ख् लाख, होटल के शादी लॉन बॉलरूम पर भ्.ख्9 लाख और पार्किंग पर ख्.97 लाख का बकाया टैक्स वसूला जाना था। लेकिन बाद में बॉलरूम व पार्किंग का टैक्स छोड़कर निगम टीम ने सिर्फ होटल का बकाया ही वसूला।

होटल ओनर्स ने मांगी मोहलत

होटल में निगम के दस्ते के घुसते ही हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों ने होटल के मैनेजर व मालिकों को निगम के दस्ते के आने की सूचना दी। सहायक नगर आयुक्त व टैक्स सुपरिटेंडेंट आरपी सिंह, कमल नारायण, शैली गुप्ता व ज्ञानचंद्र ने होटल संचालकों से बकाया टैक्स का भुगतान करने को कहा। इस पर होटल ओनर ने बताया कि पहले ख्.क्म् लाख रुपए बतौर टैक्स जाता था। बढ़े टैक्स के बारे में नोटिस का इंतजार किया लेकिन निगम से सूचना नहीं मिली। होटल ओनर ने यह भी कहा कि मामले को लेकर आपत्ति भेजी गई है। इसलिए पेमेंट के लिए एक दिन का समय दें। इस पर अधिकारियों ने वारंट जारी होने और रिकवरी न होने की स्थिति में होटल सील होने या सामान जब्त होने की बात कही। जिस पर होटल ओनर्स गिरीश आनंद व सोमनाथ आनंद की ओर से भ्.भ् रुपए का चेक देकर बाकी का बकाया जल्द पेमेंट करने की भराेसा दिया।

बैंक पर है ब् लाख का बकाया

होटल से भ्.भ् लाख के बकाए टैक्स वसूली की अच्छी बोहनी के बाद निगम का दस्ता सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा कैंट ब्रांच पहुंचा। जोन की टैक्स सुपरिटेंडेंट शैली गुप्ता ने बताया कि बैंक के हाउस, सीवर व वॉटर टैक्स का ब् लाख रुपया बकाया है। वसूली के लिए पहुंचे निगम दस्ते से बैंक अधिकारियों ने शुरू में इमारत के मालिक से ही टैक्स लिए जाने की दलील दी। लेकिन निगम के अधिकारी इस पर नहीं माने। इसके बाद बैंक के एडवोकेट निगम अधिकारियों से मुखातिब हुए। लेकिन निगम के अधिकारियों ने बकाया अदा न करने पर बैंक की इमारत सील करने के चेतावनी दी, जिसके बाद बैंक की ओर से ख् लाख रुपए का चेक दिया गया। वेडनसडे को भी निगम का दस्ता सिविल लाइंस व एकता नगर सहित अन्य एरियाज में रिकवरी की मुहिम शुरू करेगा।

होटल व बैंक पर लाखों का टैक्स बकाया है। वसूली अभियान में होटल से फिलहाल भ्.भ् लाख व बैंक से ख् लाख का चेक मिला है। बाकी के बकाए टैक्स जल्द ही वसूला जाएगा। बड़े कॉमर्शियल करदाताओं से वसूली का अभियान मार्च के आखिर तक यूं ही जारी रहेगा।

- ईश शक्ति कुमार सिंह, उपनगर आयुक्त