JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में बुधवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज स्थित वायरोलोजी लैब में कुल नौ नमूने कोरोना पॉजिटिव निकले। गोविंदपुर के एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में उसी परिवार के तीन और सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इनमें एक ढाई साल का बच्चा भी शामिल है। उधर सरायकेला में एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। एक गोलमुरी की महिला भी संक्त्रमित पाई गई है। बताया जाता है कि गोलमुरी की महिला को उसका पति मुंबई से लेकर आया था। संबंधित इलाके को माइक्त्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए नौ मरीजों में से छह गोविंदपुर के रहनेवाले हैं। एक मरीज टुइलाडुंगरी, जबकि गोलमुरी व मानगो के एक-एक संक्त्रमित हैं।

सतर्कता बढ़ा दी गयी है

जमशेदपुर में बुधवार को एक साथ नौ मरीजों के सामने आने से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में दिल्ली में पढ़ाई कर रही लड़की अपने दादा के साथ वापस घर आयी थी, जिसके बाद लोगों की मांग पर उसका सैंपल लिया था और लड़की तथा उसके दादा के अलावा उसकी मां को भी पॉजिटिव पाया गया है। कांटैक्ट हिस्ट्री के बारे में भी छानबीन की जा रही है। इसके अलावा टुइलाडुंगरी मानगो और गोलमुरी से भी एक-एक मरीज को भी पॉजिटिव पाया गया है, एमजीएम अस्पताल में। दो मरीजों को पहले ही भ‌र्त्ती कराया गया था। मानगो का युवक मुंबई से आया था, जबकि गोलमुरी का रहने वाला युवक बंगलुरू से वापस आया था और दोनों को आने के बाद सीधे एमजीएम अस्पताल में भ‌र्त्ती कराया गया था और वे किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आये थे।