RANCHI: क्या आप भी फेस्टिव सीजन में अपने घर या रिलेटिव के यहां जाने की तैयारी कर रहे हैं और अबतक ट्रेन का टिकट बुक नहीं कराया है तो अब भी मौका है, जल्द टिकट का इंतजाम कर लीजिए। जी हां, फेस्टिव सीजन को लेकर कुछ ट्रेनों में अक्टूबर फ‌र्स्ट वीक तक वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में जल्द टिकट नहीं कटाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, इस समस्या से निपटने को लेकर भी रांची डिवीजन ने तैयारी कर ली है। इसके तहत ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगाए जाएंगे, ताकि पैसेंजर्स आराम से अपने घर जा सकें। वहीं, रांची डिवीजन से खुलने व रांची को आने वाली दर्जनों ट्रेनों में सीटें अवेलेबल हैं, जिससे कि फेस्टिव सीजन में भी आपका सफर कष्टदायक न हो। वहीं कंफर्म सीट भी मिल जाए।

इन ट्रेनों में सीट अवेलेबल

12817 रांची नई दिल्ली : 27 सितंबर से 6 अक्टूबर अवेलेबल

20840 रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस : 27, 30 सितंबर अवेलेबल

12874 झारखंड एक्सप्रेस : 27 सितंबर, 1,2 अक्टूबर को अवेलेबल

12019 शताब्दी एक्सप्रेस : अवेलेबल

18615 क्रिया योगा एक्सप्रेस : 28,29,30 सितंबर अवेलेबल, 1 अक्टूबर से वेटिंग

12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस : 27 सितंबर से 2 अक्टूबर अवेलेबल

18625 पटना-रांची एक्सप्रेस : 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अवेलेबल

18621 पटना-रांची एक्सप्रेस 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अवेलेबल

18623 पटना-रांची सुपरफास्ट एक्सप्रेस : 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अवेलेबल

18626 रांची पटना एक्सप्रेस : अवेलेबल

12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस - अवेलेबल

18624 रांची पटना एक्सप्रेस : अवेलेबल

18622 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस : 27,29,30 सितंबर अवेलेबल, 1,2 अक्टूबर आरएसी

18309 संबलपुर-रांची एक्सप्रेस : 29,30 सितंबर, 1,2 अक्टूबर आरएसी

वेटिंग लिस्ट है लंबी

12877 गरीब रथ एक्सप्रेस : 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक वेटिंग

18310 रांची संबलपुर एक्सप्रेस : 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक वेटिंग

13352 एलेप्पी रांची धनबाद एक्सप्रेस : वेटिंग

13351 धनबाद रांची एलेप्पी एक्सप्रेस : वेटिंग

ट्रेन रहेगी कैंसिल

18632 जयपुर-रांची गरीब नवाज एक्सप्रेस : 28 सितंबर, 5 अक्टूबर कैंसिल