Meerut। 13 साल पूर्व थाना सिविल लाईन मेरठ में जानलेवा हमला करने के आरोप में गुरुवार को नगर विधायक रफीक अंसारी सहित आठ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। साथ ही थानाध्यक्ष सिविल लाइन को आदेशित किया है कि नगर विधायक रफीक अंसारी व अन्य को 27 फरवरी से पूर्व गिरफ्तार करके अदालत में पेश करना सुनिश्चित करें। साथ ही न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया तो थानाध्यक्ष सिविल लाइन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके दंडित किया जाएगा।

पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के गैर जमानती वारंट जारी

मेरठ। आचार संहिता के मामले में पेश न होने पर सरधना के पूर्व विधायक चौधरी चन्द्रवीर सिंह के खिलाफ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पंकज मिश्रा ने गैर जमानती वारंट जारी किए है। इससे पूर्व अदालत द्वारा पुलिस महानिरीक्षक व एसएसपी मेरठ को वारंट की तामिल सुनिश्चित कराने के लिये पत्र भी लिखा गया था। इसके बावजूद भी थानाध्यक्ष सरधना द्वारा वारंट की तामिल नहीं कराई गई। शुक्रवार को चौधरी चन्द्रवीर सिंह के गैर जमानती वारंट थानाध्यक्ष सिविल लाइन, मेरठ को व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करा दिए है।