निगम ने जल निगम को हैंड ओवर किए शहर के टयूबवैल और पंपिंग स्टेशन

Meerut। शहर की जलापूर्ति को सुधारने और घरों तक पानी सप्लाई करने का काम अब जल निगम करेगा। नगर निगम ने शहर के सभी टयूबवैल और पंपिंग स्टेशन को जल निगम को सुपुर्द कर दिया है। इसके बाद शहर की जलापूर्ति की व्यवस्था सुधारने का काम जल निगम ने करना शुरु कर दिया है। इससे शहर को करीब चार घंटा अतिरिक्त यानि करीब 14 घंटे पानी मिलनी की उम्मीद है। हालांकि अभी यह व्यवस्था पूरी तरह जल निगम को हैंड ओवर नही हो सकी है।

10 के बजाए 14 घंटे मिलेगा पानी

गौरतलब है कि शहर के टयूबवैल और पंपिंग स्टेशन का संचालन 31 जनवरी तक नगर निगम द्वारा दिल्ली की एक कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। कंपनी स्कॉडा सिस्टम के माध्यम से इन टयूबवैल को ऑपरेट कर रही है जिसमें आटोमेटिक तरीके से टयूबवैल से पानी की सप्लाई चालू हो जाती थी और अपने निर्धारित समय पर बंद हो जाया करती थी। अब 31 जनवरी के बाद अनुबंध समाप्त होने के बाद शहर के सभी टयूबवैल और पंपिंग स्टेशन जल निगम को हैंड ओवर किए जा चुके हैं। नगर निगम करीब 10 घंटे शहर को जलापूर्ति करता था लेकिन अब जल निगम करीब 14 घंटे शहर को जलापूर्ति देने का प्रयास करेगा। इससे शहर के लोगों को पेय जल की समस्या से नही जूझना पडेगा।

फैक्ट

नगर निगम सीमा में 157 टयूबवैल का होता है संचालन

इसके अलावा 48 जोनल पंपिंग स्टेशन से होती है जलापूर्ति

31 जनवरी तक रखरखाव का काम दिल्ली की कंपनी के पास था

अब जल निगम करेगा टयूबवैल का संचालन

इससे करीब 14 घंटे अतिरिक्त होगी पानी की सप्लाई

पहले थी करीब 10 घंटे पानी की सप्लाई

गत माह सभी टयूबवैल जल निगम का हैंड ओवर किए जा चुके हैं। इस शहर के लोगों को लाभ मिलेगा, जल निगम द्वारा कम से कम 12 से 14 घंटे शहर को पानी सप्लाई की जाएगी।

संतोष शर्मा, वित्त नियंत्रक