कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। NTA Exam Calendar 2024 : नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को एकेडमिक इयर 2024-25 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया। एजेंसी ने जेईई मेन 2024 एग्जाम, सीयूईटी 2024 एग्जाम, यूजीसी नेट 2024 एग्जाम और एनईईटी 2024 एग्जाम के लिए एग्जाम डेट्स रिलीज कर दी हैं। कैंडीडेट nta.ac.in पर डिटेल देख सकते हैं।


नीट के एग्जाम 5 मई को
शेड्यूल के मुताबिक, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2024 5 मई 2024 को होगा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2024 15 मई 2024 से 31 मई 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। जबकि CUET PG 11 मार्च से 28 मार्च 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। यूजीसी नेट सेशन 1, 10 जून से 21 जून 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा।


जेईई मेन के एग्जाम की डेट
जेईई मेन 2024 सेशन 1, 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2024 सेशन 2, 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी सीबीटी एग्जाम के रिजल्ट एग्जाम होने के तीन सप्ताह के भीतर डिक्लेयर कर दिए जाएंगे। वहीं NEET (UG) 2024 के लिए, रिजल्ट जून, 2024 के दूसरे सप्ताह तक डिक्लेयर कर दिए जाएंगे।

National News inextlive from India News Desk