पूरे रिवाज से शादी

जी हां सेंट्रल थाईलैंड के थॉन्ग प्रांत में यह अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर दो जुडवा भाई बहन की उम्र 3 साल और 4 महीने है। ऐसे में हाल ही में उनके मां-पिता ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनकी शादी करा दी है। शादी का आयोजन अंग थोंग जिले के वीसेट चाय चरण में काफी भव्य तरीके से किया गया। इस दौरान छोटा सा दूल्हा सफेद रंग की शर्ट गोल्डन कलर की पैंट पहने था। वहीं दुल्हन ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। हालांकि इन दोनों को यह नहीं पता नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है।

3 साल के ये जुड़वा भाई-बहन हैं पूर्व जन्‍म के प्रेमी-प्रेमिका,मां-बाप ने धूमधाम से कराई शादी

खेल रहे थे दोनों

वे दोनों हर चीज को खेल-खेल में करते जा रहे थे। वहीं परिजन और रिश्तेदार उन्हें पूरी तरह से संभाले थे। इस शादी में दोनों बच्चों को 450 यूरो के तोहफे मिले हैं। इसके अलावा उन्हें 30.5 ग्राम 23 कैरेट सोना भी मिला। इस शादी को देखने के बड़ी संख्या में गांव वाले इकट्ठा हुए थे।वहीं इस शादी को लेकर बच्चों की मां सासी का कहना है कि यह शादी कराने का फैसला उनका और उनके पति का है। उनका मानना है कि उनके ये दोनों जुड़वा बच्चे पूर्व जन्म के प्रेमी-प्रेमिका हैं।3 साल के ये जुड़वा भाई-बहन हैं पूर्व जन्‍म के प्रेमी-प्रेमिका,मां-बाप ने धूमधाम से कराई शादी

वरना हो जाती मौत

ये दोनों एक दर्दनाक हादसे के कारण बिछड़ गए थे। जिसके कारण इनकी शादी करने की ख्वाहिश अधूरी रह गई थी। वहीं इस जन्म में एक बार फिर ये दोनों एक साथ पैदा हुए हैं। हालांकि यह जन्म उनका भाई-बहन का है, लेकिन उनकी शादी करा दी गई। अगर वे शादी न कराते तो ये दोनों एक साथ नहीं रह पाते। दोनों में किसी एक मौत भी हो सकती थी। जिससे उन्होंने बच्चों की जिंदगी के लिए इतना बड़ा कदम उठाया है। थाईलैंड में जुड़वा भाई-बहन की शादी का यह मामला काफी चर्चा में है।

यहां भी क्िलक करें: अपनी ही शादी में मेहमान बनकर पहुंची दुल्हन को मिला जो सरप्राइज, उसका वीडियो दंग कर देगा आपको भी

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk