- छावनी परिषद के लोगों को

मिलेगा दीपावली पर अतिरिक्त पानी

- सफाईकर्मी दीपावली तक लगाएंगे अतिरिक्त फेरे

Meerut । कैंट बोर्ड दीपावली के उपलक्ष्य में छावनी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाएगा। वहीं लोगों को दीपावली पर अतिरिक्त पानी भी दिया जाएगा। इसके लिए कैंट बोर्ड ने विशेष योजना तैयार की है।

सफाईकर्मी लगाएंगे अतिरिक्त फेरे

कैंट बोर्ड के कर्मचारी दीपावली तक छावनी में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए अतिरिक्त फेरे लगाएंगे। जिससे घरों से निकलने वाले कूड़े को उठाया जा सके। कहीं पर भी गंदगी न रह सके।

रोजाना निकलता है दस टन कूड़ा

छावनी क्षेत्र से प्रतिदिन दस टन कूड़ा निकलता है। छावनी में 90 हजार घर हैं जिसमें से कूड़ा निकलता है। इसमें भी सेना का एरिया भी काफी है।

कैंट बोर्ड यदि विशेष सफाई अभियान चलाता है तो अच्छी बात है। लेकिन सफाई कर्मी कितने आएंगे कूड़ा उठाने यह देखने की बात होगी। क्योंकि बहुत सी जगह लोगों ने प्राइवेट सफाई कर्मी लगा रखे हैं।

नितिन लालकुर्ती

कैंट में गंदगी का बुरा हाल है। सफाई कर्मचारी कम ही आते हैं। अधिकांश लोगों ने प्राइवेट सफाई कर्मी लगा रखे हैं। उन्हीं के माध्यम से घरों से कूड़ा उठता है। यदि कैंट बोर्ड असलियत में अभियान चला रहा तो अच्छी बात है।

राजेश लालकुर्ती

दीपावली से पहले सभी घरों में सफाई अभियान चलाया जाता है। जिसके कारण घरों से अतिरिक्त कूड़ा निकलता है। विशेष सफाई अभियान तो चलना चाहिए। जिससे गंदगी साफ हो सके।

अभिषेक रजबन