कैसे होती है निर्वस्त्र शादी
भारत सहित कई देश हैं जहां दहेज बिना शादी नहीं होती है। इनमें से एक देश चीन भी है। सालों से यहां शादियों में लड़की वाले दहेज देते आ रहे हैं। ऐसे में यहां के लोगो ने मिलकर एक नई मुहिम शुरु की है। जिसे 'निर्वस्त्र शादी' कहा जा रहा है। चीन में दहेज लिए बगैर किए गए विवाह को ‘निर्वस्त्र विवाह’ कहा जाता है। यानी कि लड़के वाले लड़कियों से बिना घर और कार लिए शादी करते हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि घरवाले लड़की की शादी को लेकर ज्यादा चिंतित न हों।

 



लोगों का मिल रहा समर्थन

चीन की एक मीडिया कंपनी ‘टचमीडिया’ ने एक सर्वे किया, जिसमें उन्होंने पांच शहरों में 15.9 लाख टैक्सी यात्रियों से बातचीत की। जिसमें ये निष्कर्ष निकला कि लोग दहेज लिए बिना 'निर्वस्त्र शादी' करने के इच्छुक हैं। इस सर्वे में चीन की राजधानी बीजिंग, शंघाई और क्वांगचो जैसे शहरों को शामिल किया गया था। सर्वे में मिले नतीजों के अनुसार बिना घर और कार के विवाह के पक्ष में 45 प्रतिशत लोगों ने सहमति व्यक्त की। हालांकि इसी सर्वे में ये भी बताया गया कि चीन में 30 प्रतिशत से भी कम लोग दहेज के बिना विवाह करते हैं। वहीं 70 प्रतिशत लोगों ने कहा कि विवाह के बाद वे अपने वेतन को अपने साथी के साथ बांटने के लिए राजी हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk