सचिन तेंदुलकर: मास्टर बलास्टर के पूरे क्रिकेट करीयर में इस बात का पता किसी को भी नहीं था कि उनको डॉग बेहद पसंद हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वंडे इंटरनेशनल से रिटायर होने के बाद दिसंबर 2012 में उन्होंने अपने डॉग के साथ तीन डिग्री तापमान में तस्वीर खींची थी और उसको सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। डॉग के साथ उनकी ये तस्वीर 2,00,000 लोगों ने लाइक की थी और 13,000 बार शेयर की गई थी।
हैरान करने वाला है भारतीय खिलाड़ियों का ये 'Dog Love'
महेंद्र सिंह धोनी: धोनी एनिमल लवर हैं। उनके पास सारा और सैम नाम के दो पालतू डॉग हैं। यही नहीं हाल ही में उन्होंने एक स्ट्रीट डॉग को भी गोद लिया था। यही नहीं धोनी की वाइफ को भी डॉग अच्छे लगते हैं और उन्होंने दो फीमेल और एक मेल स्ट्रीट डॉग को गोद लिया है। इसे देखकर कह सकते है कि धोनी और साक्षी की रब ने बना दी जोड़ी है।
विराट कोहली: अपने बल्लेबाजी से सबके छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उनको कार और अपने डॉग से बेहद प्यार है। बचपन से ही विराट को डॉग अच्छे लगते थे और वो अपना ज्यादातर टाइम इनके साथ ही खेल कर स्पेंड करते थे। फिलहाल उनके पास दो डॉग है जिसका नाम ब्रूनो और रीको है।
अभिनव बिंद्रा: शूटर अभिनव को डॉग बेहद पसंद हैं। वो उनको अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं। उनका कहना है कि जब भी वो स्ट्रेस में होते हैं तेा वो अपना समय अपने दो डॉग के साथ ही बिताते हैं। बता दें कि वो अपने डॉग को प्यार से Buddy और chhotu बुलाते हैं।
अश्विनी पोनप्पा: बेहतरीन बैटमिंटन प्लेयर अश्विनी को डॉग इतने ज्यादा पसंद हैं कि उनका कहना है कि वो अपनी पूरी जिंदगी इनके साथ ही बिता सकती हैं। वो डॉग के साथ सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।