मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बॉयफ्रेंड संग नजर आईं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ। उस वक्त इन दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। कोरोना का डर इन्हें भी सता रहा हो, तो कोई चौंकने वाली बात नहीं है।
Coronavirus Fear in Bollywood: कुछ बदली-बदली सी नजर आईं काजोल, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा
6 photos | Updated Date: Wed, 17 Jun 2020 19:00:30 (IST)
अभी हाल में कृष्णा श्रॉफ अपने भाई टाइगर की मूवी बागी 3 के प्रमोशन के दौरान उनके साथ फन मूड में नजर आई थीं। हालांकि आज वो काफी गंभीर नजर आ रही थीं।
एक्ट्रेस काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आती हुई नजर आईं। न्यासा उनके पीछे पीछे चल रही थीं।
कोरोना का डर या कुछ और लेकिन आज मीडिया को देखकर काजोल के चेहरे पर एक खूबसूरत सी स्माइल भी नहीं झलकी।
स्डूटेंड ऑफ द ईयर 2 में अपनी खूबसूरती से सबको अपना फैन बनाने वाली चुलबुली एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने बहन के साथ मार्केट में नजर आईं।
हमेशा हंसने मुस्कराने वाली तारा आज शायद पहली बार इतनी उदास सी नजर आईं। न जाने क्या बात थी।