मेष (Aries) : आज धन की आमद सामान्य रहेगी लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें - आज अनावश्यक विवादों में ना उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक ना पहुंचे।
राशिफल 17 अप्रैल- कुंभ राशि वाले... परिवार और रिश्तेदार साथ देंगे, लेकिन आज झूठे आरोप लग सकते हैं
वृष (Taurus) : आज सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत दे रहें हैं। विदेश जाने के लिए यदि लम्बे समय से तैयारी कर रहें हैं, तो इंतजार अब खत्म होगा। क्या न करें- आज शत्रु पक्ष नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेगा अत: थोड़ी सावधानी बरतें। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है।
मिथुन (Gemini) : आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्राएं फलदायी होंगी। क्या न करें - आज जीवन साथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है। अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।
कर्क (Cancer) : आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वंद रहेगा। परिस्थिति वश घर से दूर जाना पड़ सकता है। क्या न करें - यदि मधुमेह, थॉयरॉइड या ओबेसिटी जैसी समस्या हो तो विशेष ध्यान रखें। मीठे का अधिक सेवन ना करें।
सिंह (Leo) : आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। क्या न करें - आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और अपने को सोचने का समय दें। कोई भी निर्णय तुरंत ना लें।
मीन (Pisces) : आज अपने से उच्च पदस्थ लोगों से समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़े बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। कार्य तथा यात्रा के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें - आज अपने से उच्च अधिकारी या सरकार से कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मन-बुद्धि को संयत रखें और धैर्य रखें।
तुला (Libra) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। क्या न करें - आज किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है अत: सावधानी बरतें। काम में जऱा भी लापरवाही महंगी साबित होगी, अत: सावधानी अपेक्षित है।
वृश्चिक (Scorpio) : आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहें हैं तो अच्छा समय है, सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। क्या न करें - इस सप्ताह यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें क्योंकि घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। बिना वजह के झगड़ों से दूर रहें।
धनु (Sagittarius) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। क्या न करें -आज अचानक खूब धन मिल जाये इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें और सावधनी बरतें।
मकर (Capricorn) : आज जीवन साथी से सहयोग तथा लाभ की सम्भावना बन रही है फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज जीवन साथी से अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। भाग्य साथ है फिर भी जोखिम ना उठाएं।
कुंभ (Aquarius) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे। यात्राएं लाभकारी होंगी। क्या न करें - आज झूठे आरोप लग सकते हैं। पिता से सम्बन्ध तनाव पूर्ण हो सकता है, अत: सोच विचार कर बोलें।
कन्या (Virgo) : आज धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगो की संगति मिलेगी। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज शत्रुओं पर हावी होंगे फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं, इसलिए सदैव सजग रहें और किसी छोटी समस्या का भी तुरंत सतर्क हो जाएं।