ये लड़का और उसका डॉगी एक साथ ही जवान हुए हैं शायद। तभी तो दोनों एक जैसे पोज देते हुए कहते हैं 'हम साथ साथ हैं'।
सालों बाद भी बचपन और जवानी का एक सा फोटो पोज, कमाल की हैं ये क्रिएटिव तस्वीरें


गजब है! शक्ल के सिवा इन तीनों में कुछ भी नहीं बदला। कार भी वही दिख रही है।

अपनी मां पर कुछ तो रहम करो बच्चों। बचपन में मां के घुटनों पर कंथी कन्हियां करते थे। अब करोगे तो मां का क्या हाल होगा।

इस तस्वीर में सिर्फ कार का पेंट बदला है, बाकी वही सारे के सारे उसी पोज में अकड़कर खड़े हैं।

बचपन की यादों को एक बार फिर से ताजा करने की खातिर इन मैडम ने खासतौर पर तोड़ने के लिए ये प्लास्टिक की बकेट मंगाई है।

बेटे को गोद में लेकर सोने का अपना ही आनंद है। तभी तो पापा आज भी उसे गोद में लेकर बैठे हैं, भले ही वो इतना भारी हो चुका है।

यार... यहां तो केस ही उलटा नजर आ रहा है। गोद को छोटा बच्चा तो ताड़ के पेड़ की तरह लंबा हो गया है। तभी इस क्यूट फोटो पोज का कबाड़ा हो गया है।

इन मोहतरमा ने नूडल्स खाना अब तक ठीक से नहीं सीखा। बचपन में भी ये पूरी टेबल को नूडल्स खिलाते हुए खाना खाती थीं और आज भी वही हाल है।

इन जनाब को मोजे फेंककर और बेड पर आधा लटककर सोना बहुत पसंद था, आज भी है और शायद आगे भी रहेगा।

बाथटब में इक्ट्ठे नहाने का इन लोगों का शौक बड़ा पुराना है, तभी तो सब के सब इस हाल में दिखाई दे रहे हैं।

ये बचपन में भी अपने पापा को ऐसे ही घूरकर देखते थे।