अपने सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को बनाते हुए गेल ने 17 छक्के लगाये जो अपने आप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। ये आईपीएल का सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में दूसरे नंबर की पारी थी जिसकी वजह से उनकी टीम भी 263 रन बना कर टी 20 के इतिहास में सर्वाघिक रन बनाने वाली टीम बनी।
जाने क्रिस गेल के रिकॉर्डस के बारे में
क्रिस गेल आईपीएल में आज तक के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
इस कैरेबियन बल्लेबाज ने आईपीएल में सबसे ज्यादा चार सेंचुरी बनायी हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में गेल का एवरेज सबसे ज्यादा 47.50 का है।
आईपीएल के दो लगातार सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का खिताब भी गेल के पास है। उन्होंने 2011 के आईपीएल में 608 और 2012 में 733 रन बनाये।
गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 में नाबाद शतक बना कर कीर्तिमान स्थापित किया। वो टी 20 में पहला दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। उनके पास 60 छक्के लगाने के बाद टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी है।
जोहांसबर्ग में पहला वर्ल्ड टी20 मैच खेलते हुए गेल ने 57 गेंदों पर 10 छक्कों और सात चौकों के साथ 117 रन बनाये। इसके साथ ही अंतर रार्ष्टीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए।
क्रिस गेल वर्ल्ड कप में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने जिंबावे के खिलाफ 215 रन बना कर ये कीर्तिमान बनाया। उन्होंने 138 बाल पर दोहरा शतक बना कर सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड भी बनाया।
सर डॉन ब्रैड मैन, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग के बाद टैस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले वे चौथे खिलाड़ी हैं।
नंवबर 2012 में बांग्लादेश के मीरपुर में वे टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
क्रिस गेल टी20 में 98 छक्कों के साथ विश्व के पहले, हर अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूप में 434 छक्कों के साथ दुसरे और एक दिवसीय अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 238 छक्कों के साथ तीसरे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं।