महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की ये तस्वीर 9 अगस्त 1942 को मुबई में ली गयी थी जब वे दोनों कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे.
तस्वीरों में देखें पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन की कुछ झलकियां
8 नवंबर 1949 को प्रधानमंत्री नेहरू ने प्रिंसटोन यूनिवर्सिटी में महान भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन से मुलाकात की.
1950 के मध्य में ये तस्वीर म्यामार के वाटर फेस्टिवल की है जहां नेहरू के साथ नॉन एलाइंन स्टेटस के सह संस्थापक टीटो, सुहर्तो भी मौजूद हैं.
बच्चों के चाचा नेहरू अपने जन्म दिन पर एक बच्चे से फूल लेते हुए.
बुद्धिस्ट स्प्रिच्युअल गुरू दलाई लामा के साथ प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू.
अपनी 65वी बर्थ एनिवसर्री के बाद 18 नवंबर 1954 को नई दिल्ली स्टेडियम में लोगों के साथ शांति के प्रतीक सफेद कबूतर को उड़ाते हुए नेहरू.
22 नवंबर 1962 को बेटी इंदिरा गांधी के साथ पेरिस के एलसी पैलेस में फ्रेंच प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू.
अपनी चीन यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति माओ जंदांग के साथ 12 अक्टूबर 1954 को बीजिंग में हाथ मिलाते हुए भारतीय प्रधानमंत्री पंडित नेहरू.
फ्रेंच प्रेसिडेंट कोटी के साथ 17 जुलाई 1956 को पेरिस में प्रधानमंत्री नेहरू.
1956 की नॉन एलाइन मूवमेंट समिट के दौरान ब्रिओनी आइसलैंड पर मार्शल टीटो और इजिप्ट के प्रेसिडेंट गमाल अब्दाल नसीर के साथ किसी मजाक पर हंसते हुए प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू.
वाशिंगटन एयरर्पोट पर 13 अक्टूबर 1949 को मीडिया की ओर हाथ हिलाते हुए पंडित नेहरू और अमेरिकन प्रेसिडेंट हैरी ट्रूमैन.
17 जुलाई 1956 को अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान पेरिस के एलिसी पैलेस मे बेटी इंदिरा के साथ पंडित नेहरू.
नई दिल्ली में ग्लाइडर क्लब के प्रर्दशन के दौरान 27 फरवरी 1959 को लेडी माउंटबेटन से बातें करते हुए जवाहरलाल नेहरू.