कानपुर। मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी ने 5 सितारा होटल में इफ्तार पार्टी दी। इसमें शाहरुख, सलमान, यूलिया वंतूर, कैटरीना कैफ और उर्मिला मातोंडकर जैसे फिल्मी सितारों ने शिरकत की। शाहरुख ने इफ्तार के लिए मिड नाइड ब्लू और व्हाइट काॅम्बिनेशन वाला पठानी सूट पहना था।
test test तस्वीरें: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सितारे, सलमान गर्लफ्रेंड यूलिया और कैटरीना संग पहुंचे
सलमान खान भी कांग्रेस एमएले बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे। सलमान ने ब्लैक शर्ट पर डिसट्रेस जींस पहनी थी। वहीं एक्टर बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान के साथ पोज देते दिखे। पिछले कई सालों से बाबा की इफ्तार पार्टी टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई है। मालूम इसी पार्टी में सलमान और शाहरुख के बीच के गिले-सिकवे भी दूर हुए थे।
पार्टी में सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर बहुत क्यूट नजर आ रही थीं। उन्होंने व्हाइट और गोल्ड काॅम्बिनेशन का सूट पहना हुआ था। मालूम हो यूलिया इसी साल फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' से फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं।
वहीं सलमान के साथ जिनके रिलेशनशिप को अकसर जोड़ कर देखा जाता रहा है, वो कैटरीना कैफ भी पार्टी का हिस्सा बनीं। कैटरीना ने व्हाइट कलर का शिमर सूट पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आईं। सलमान के साथ एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म 'भारत' में दिखने को बिल्कुल तैयार हैं।
सलमान के भाई और प्रोड्यूसर अरबाज खान भी अपनी र्यूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ इफ्तार करने पहुंचे। अरबाज ने एक ओर डार्क ब्लू पठानी सूट पहना हुआ था। वहीं दूसरी ओर यूलिया ने क्रीम कलर की क्राप टाॅप, प्लाजो और दुप्पटे में हाॅट नजर आईं।
उर्मिला मातोंडकर भी अपने पति मोहसिन अख्तर मीर के साथ इस पार्टी का हिस्सा बनने पहुंची। वहीं उर्मिला पति संग पोज देते हुए क्यूट सी स्माइल भी दे रही हैं। मालूम हो उर्मिला ने इसी साल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर मुंबई की एक लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा है।
इस इफ्तार पार्टी में मौनी राॅय काफी हाॅट नजर आईं। इन्होंने पिछले साल ही अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने व्हाइट बेस कलर का अनारकली सूट पहना था जिसमें रंग-बिरंगे फूल-पत्ती बने थे।
रवीना टंडन भी अपने हसबैंड अनिल ठंडानी के साथ और बाबा सिद्दीकी संग पार्टी में पोज करती दिखीं। रवीना ने पार्टी के लिए लाल रंग का ट्रैडिशनल जोड़ा चुना, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति अनिल व्हाइट शर्ट और ग्रे जींस के साथ कैजुअल लुक में दिखे।
किम शर्मा गोल्ड और व्हाइट ट्रैडिशनल ड्रेस में छा गईं। उन्होंने इफ्तार पार्टी में बेबी कट हेयर स्टाइल की थी। हालांकि बीते दिनों उनका नाम हर्षवर्धन राणे के साथ जोड़ा जा रहा था। खबर थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि वो पार्टी में अकेली ही दिखीं।
वहीं रिया सेन भी ब्लू साड़ी में कहर ढाती नजर आईं। मालूम हो एक्ट्रेस अब फिल्मों से दूर हैं पर उन्हें मूवी 'स्टाइल' से बाॅलीवुड में फेम मिला।