शाहरुख खान के बेटे आर्यन को डिफरेंट थीम की पार्टी कितनी पसंद हैं। यह तो आप सभी जानते हैं। अक्सर ही उनकी पार्टी में मस्ती करते हुए तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
देखिए शाहरुख खान के बेटे की पूल पार्टी
बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रहे आर्यन ने हाल ही में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है। यहां पर आर्यन ने पहले ही दिन से वाइल्ड पूल पार्टी में मस्ती करनी शुरू कर दी।
आर्यन की गर्ल के साथ काफी अच्छी केमेस्ट्री बनती हैं। वह अक्सर ही गर्ल के बीच घिरे नजर आते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के साथ भी घूमते देखे जाते हैं।
आर्यन भी पापा शाहरुख की तरह ही पॉपुलर होने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए उन्होंनेपापा की तरह ही हेयरस्टाइल भी रखी है। वहीं शाहरुख भी बेटे को बॉलीवुड में लाने की तैयारी में हैं।
आर्यन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब आर्यन खान चर्चा में बने हैं। इसके पहले भी कई वीडियो की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं।
आर्यन खान का पूल पार्टी में मस्ती करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। उनका यह वीडियो सोशल साइटस पर खूब वायरल हो रहा है। लोग शाहरुख के बेटे की मस्ती देख हैरान हैं।