बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इसी 5 सितंबर को खार के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। आज यह कपल जब अपने बेटे को लेकर अस्पताल से घर की ओर रवाना हुए, तो लोगों ने बॉलीवुड के इस नन्हें स्टार की पहली झलक देखी।
बॉलीवुड के नन्हे स्टार को पापा शाहिद ने दिया अनोखा नाम, देखें बेबी ब्वाय की खूबसूरत तस्वीरें
इस दौरान शाहिद की गोद में उनकी बेटी मीशा कपूर थी। जबकि मीरा ने बेटे को अपनी बांहों में ले रखा था।
तौलिए में लिपटे हुए इस प्यारे नन्हे मेहमान की पहली झलक देखने के लिए हर कोई बेताब था। वैसे किसी दूसरे सेलेब्रिटी कपल की तरह शाहिद और मीरा ने अपने बेटे का चेहरा छुपाने की कोशिश बिल्कुल भी नहीं की।
हाल ही में मिड से बातचीत में शाहिद कपूर ने बताया था कि साल 2016 में जब मीशा पैदा हुई थी। तो वो और मीरा नर्वस थे। मीशा को पालने और संभालने में काफी मुश्किलें भी हुईं, लेकिन इस बार अपने बेटे को लेकर वो दोनों काफी रिलैक्स और प्रिपेयर्ड महसूस कर रहे हैं।
अब हम बता ही देते हैं कि शाहिद ने अपने बेटे का नाम रखा है 'जैन कपूर'। वैसे यह नाम काफी अनोखा है।
अपने ट्वीट में शाहिद ने लिखा है। अब जैन कपूर हमारे साथ है और अब हम खुद को पूर्ण महसूस कर रहे हैं। सभी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। हम बहुत खुश हैं और सबके आभारी हैं। लव यू ऑल।
वैसे बता दें कि शाहिद कपूर ने अपने बेटे का नाम सोच लिया है। जी हां उन्होंने खुद टि्वीट कर पूरी दुनिया को अपने बेटे का नाम बताया है।