नरगिस फाकरी: न्यूयार्क में जन्मी नरगिस ने 2011 में फिल्म 'रॉकस्टार' से अपना डेब्यू बॉलीवुड में किया था। तब से लेकर अब तक वह बॉलीवुड में हीं काम कर रहीं हैं पर अब तक उनको भारत की नागरीकता नहीं मिली हैं। वह अमेरिका मूल की मॉडल और एक्ट्रेस हैं।
इन बॉलीवुड सितारों को है भारतीय नागरिकता की दरकार
इमरान खान: फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाने इमरान खान के पास जन्म से ही यू एस की नागरिकता है। 2014 में इमरान ने इलेक्शन में वोट देने की इजाजत मांगी थी, जिसके जवाब में उनसे कहा गया कि उन्हें यू एस की नागरिकता से खुद को ब्लैकलिस्डि कराना होगा। इसके लिए दनको 10 राल का एडवांस टैक्स देना होगा।
आलिया भट्ट: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां राजदान ब्रिटशि की नागरिक हैं इसलिए आलिया को भी वहां की नागरिकता हासिल है। वह भारत की नागरिकता पाने की कोशशि कर रहीं हैं।
मोनिका डोगरा: 2010 में फिल्म 'धोबी घाट' से डेब्यू करने वाला मोनिका भारतीस मूल की अमेरिकन सिंगर हैं। इनके माता-पिता नॉन-रेसिडेंट हैं।
एली अवराम: एली स्वीडिश की कलाकार हैं और उनको वहीं की नागरिकता हासिल है। 'मिकी वायरस' फिल्म से इन्होंने 2013 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके साथ ही वह अब तक कई रियलटी शो में भी हिस्सा ले चुकि हैं।
एमी जैक्सन: इस ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस को भी भारतीय नागरिकता मिलने का इंतजार है। इन्होंने अपना डेब्यू तमिल फिल्मों से किया था। इसके बाद इन्होंने फिल्म 'एक दिवाना था' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
कटरीना कैफ: हॉन्ग कॉन्ग में जन्मी कैटरीना कैफ के पास ब्रिटिश की नागरिकता है। कैटरीना ने 2003 में आई इरॉटिक फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2005 में आई 'सरकार' में दिखाई दी।
जैकलीन फर्नानडिज: जैकलीन के पास श्रीलंका की नागरिकता है। इनके पिता श्रीलंका और मां मलेशिया की हैं। 2006 में जैकलीन ने मिस यूनिवर्स के लिए श्रीलंका को रिप्रेजेंट किया था। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म अलादीन से डेब्यू किया था।