कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Pitru Paksha 2023 Date in Hindi: पितृ पक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष के रूप में भी जाना जाता है। पितृ पक्ष भाद्रमास की पूर्णिमा से प्रारम्भ होकर आश्विनमास की अमावस्या तक होता है। यह 16 दिनों की अवधि है जब हिंदू अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। इस साल पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितंबर दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है और आश्विन अमावस्या 14 अक्टूबर दिन शनिवार को समाप्त हो रहा है। भाद्रपद पूर्णिमा को पूर्णिमा श्राद्ध और प्रतिपदा श्राद्ध भी कहा जाता है। वहीं पितृ पक्ष के अंतिम दिन को सर्वपितृ अमावस्या या महालया अमावस्या होती है।


प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी
इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितंबर 23 को दोपहर 03:26 बजे तक मनाई जाएगी। इस तिथि के बाद आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो 30 सितंबर 23 को दोपहर 12:21 बजे तक रहेगी। पितृ पक्ष पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।


पितृ दोष समाप्त हो जाता
पितृ पक्ष के समय लोग पितरों के लिए तर्पण, पिंड दान, श्राद्ध, पंचबलिभोग और कई अन्य अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है कि किसी कुण्डली में पितृ दोष है तो इस पितृ पक्ष में उसे पुरखों की याद में तर्पण अवश्य करना चाहिए। पुरखों की याद में गरीबों को दान करना चाहिए। इससे पितृ दोष समाप्त हो जाता है।


तिथि दिवस श्राद्ध
29 सितंबर 2023
शुक्रवार पूर्णिमा श्राद्ध
29 सितंबर 2023
शुक्रवार प्रतिपदा श्राद्ध
30 सितंबर 2023
शनिवार द्वितीया श्राद्ध
1 अक्टूबर 2023
रविवार तृतीया श्राद्ध
2 अक्टूबर 2023
सोमवार चतुर्थी श्राद्ध
2 अक्टूबर 2023
सोमवार महा भरणी
3 अक्टूबर 2023
मंगलवार पंचमी श्राद्ध
4 अक्टूबर 2023
बुधवार षष्ठी श्राद्ध
5 अक्टूबर 2023
गुरुवार सप्तमी श्राद्ध
6 अक्टूबर 2023
शुक्रवार अष्टमी श्राद्ध
7 अक्टूबर 2023
शनिवार नवमी श्राद्ध
8 अक्टूबर 2023
रविवार दशमी श्राद्ध
9 अक्टूबर 2023
सोमवार एकादशी श्राद्ध
10 अक्टूबर 2023
मंगलवार माघ श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023
बुधवार द्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर 2023
गुरुवार त्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर 2023
शुक्रवार चतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर 2023
शनिवार सर्व पितृ अमावस्या

डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।