PATNA(24Sept):

शहर में किराए पर रह रहे मिडिल और हाई क्लास के लोगों के आशियाने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। साथ ही एनआरआई के लिए भी फ्लैट उपलब्ध होंगे। पटना नगर निगम में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। निगम की योजना के अनुसार, कॉलोनी डेवलप की जाएंगी। जिसमें पार्क, प्ले ग्राउंड सहित सभी आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। नगर निगम की ओर से अगले तीन वर्षो में राजधानी में 1700 लोगों को आवास देने की योजना है।

यहां बनेगी कॉलोनी

इस प्रोजेक्ट के तहत बेगमपुर में जगदेव पार्क के पास निगम की 5.7 एकड़ और मंगल तालाब इलाके में 28.82 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। बेगमपुर में 828 फ्लैट बनेंगे जिस पर 93.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मंगल तालाब के पास 900 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस पर नगर निगम 1438 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

3 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

निगम के अधिकारी बताते हैं कि इस योजना के लिए नगर विकास और आवास विभाग से भी मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी मिलने के बाद इसकी शुरुआत की जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद 3 साल में ही ये पूरा प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूर्व में ही निगम की स्थाई समिति से मंजूरी मिल चुकी है। निगम की तरफ से आर्किटेक्ट हाफिज कांट्रैक्टर ने इसका डिजाइन और डीपीआर तैयार कर लिया है। बता दें कि प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली बिल्डिंग न सिर्फ बहुमंजिला होगी बल्कि सिक्योरिटी, फायर सहित सभी चीजों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कहां से आएगी राशि

मंगल तालाब इलाके के लिए राशि की व्यवस्था विकास बैंक ऋण, म्यूनिसिपल बांड एवं पीपीपी मोड के तहत किया जा सकेगा। बेगमपुर परियोजना के लिए राशि की व्यवस्था प्रधानमंत्री आवास योजना, हुडको से प्राप्त कर्ज और निगम के आंतरिक स्त्रोतों से होगी।

-900

फ्लैट बनेंगे मंगल तालाब

के पास।

1438

करोड़ रुपए खर्च करने का है प्रस्ताव।

- 828

फ्लैट बनाने की योजना है बेगमपुर में।

- 93.5

करोड़ रुपए खर्च होंगे बेगमपुर।

-11.30 लाख रुपए खर्च आएगा एक को बनाने में।

इस योजना से लोगों को लाभ होगा। क्योकि ये योजना पूर्व में बनी है इसलिए मैं प्रयास करूंगा कि यह योजना जल्द शुरू हो जाए।

-अमित कुमार पांडे, नगर आयुक्त पटना नगर निगम