-एक आरोपी अरेस्ट, पूछताछ जारी

LUCKNOW: गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क के सामने का एरिया बुधवार देररात ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा। आधा दर्जन हमलावरों ने रोहिणी अपार्टमेंट स्थित पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के फ्लैट पर हमला बोल दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर एक हमलावर को दबोच लिया। जबकि, उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।

मच गया हड़कंप

बीएसपी सरकार में श्रम मंत्री रहे हमीरपुर की मौदहा सीट से पूर्व विधायक बादशाह सिंह का गोमतीनगर स्थित रोहिणी अपार्टमेंट में फ्लैट है। बुधवार देररात करीब क्ख् बजे आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने उनके फ्लैट पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर सीओ गोमतीनगर सत्यसेन, एसओ गोमतीनगर मो। अब्बास भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। जबकि, फ्लैट में घुसे एक हमलावर को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए हमलावर का नाम प्रवीण सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रवीण सिंह भी बादशाह सिंह के साथ लैकफेड घोटाले का आरोपी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी से गोमतीनगर थाने में पूछताछ जारी थी।