-आंसूओं में बह रही प्यार की कहानी, प्रेग्नेंट होने के बाद अपनाने से किया इंकार

-प्रेमियों से धोखा खाई दो लड़कियां पहुंची एसएसपी के पास

PATNA: प्यार में धोखा खाई लड़कियों की कहानी सुनकर भी पुलिस बहुत कुछ नहीं कर पा रही है। शादी का झांसा देकर पहले तो शारीरिक शोषण किया और जब प्रेग्नेंट हो गई तो दूर भाग रहे। ऐसी ही दो लड़कियां मंडे को सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा के ऑफिस पहुंची थी। एक लड़की का कहना था कि उससे पड़ोस में ही रहने वाले लड़का संदीप जो पीओ की तैयारी करता था। उसने पहले दोस्ती की फिर उसका शोषण करने लगा, बाद में जब वह प्रेगनेंट हो गई तो उसे शादी करने से इंकार कर दिया। कंकड़बाग में रहकर पढ़ाई करने वाले वाली लड़की सीवान की रहने वाली है, जबकि लड़का के बारे में उसने बताया कि वह मोकामा का रहने वाला है। वह तीन महीने की प्रेग्नेंट है। वहीं, दानापुर की रहने वाली एक और लड़की एसएसपी जितेन्द्र राणा से मिली जो सात महीने की प्रेंग्नेंट है। उसे भी उसके प्रेमी ने धोखा दिया है। महिला थाना की पहल पर तो वह एक बार उसे रखने के लिए राजी भी हो गया, शादी भी की, लेकिन अगले दिन ही वह भाग गया। वह नौकरी करने लगा है और अब उसे रखना नहीं चाहता। उसे तो पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था मगर बाद में वह छूट गया। इस संबंध में सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि पुलिस कार्रवाई करेगी और जांच के बाद फिर उसे जेल भेजा जाएगा। वैसे पटना महिला थाना सहित महिला हेल्पलाइन में भी इस तरह के धोखेबाज प्रेमियों की कई कहानियां सामने आ रही है, जिसमें लड़कियों को फंसाया जा रहा है।