नई दिल्ली (एएनआई)। राष्ट्रपति पद के लिए दूसके दौर की मतगणना खत्म हो गयी है। दूसरे दौर की मतगणना खत्म होने के बाद एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 4,83,299 के मूल्य के साथ 1349 वोट मिलें हैं। वहीं विपक्ष के यशवंत सिन्हा को 1,89,876 के मूल्य के साथ 537 वोट मिलें हैं। द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के यशवंत सिन्हा से आगे चल रही है।

18 जुलाई को हुआ था मतदान

चुनाव आयोग द्वारा संसद भवन में मतदान करने के लिए 727 सांसदों और नौ विधायकों वाले 736 मतदाताओं में से 728 (719 सांसदों और नौ विधायकों) ने वोट डाला। संसद भवन में कुल 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान 18 जुलाई को हुआ और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। द्रौपदी मुर्मू को एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने वाले कई राजनीतिक दलों के साथ मुकाबले में स्पष्ट बढ़त दिखाई दे रही है। मतदान सोमवार शाम 5 बजे संसद भवन और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और दिल्ली के अलावा सभी राज्यों की राजधानियों में निर्दिष्ट स्थानों पर समाप्त हुआ। राज्यों से मतदान की गई मतपेटियों को 19 जुलाई तक संसद भवन में वापस लाने की व्यवस्था की गई।

विजय जुलूस और आदिवासी नृत्य की भी योजना

इस बीच ओडिशा में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान रायरंगपुर के लोगों ने उनकी जीत की उम्मीद में मिठाइयां बनाई हैं। उनके पैतृक स्थान के लोगों ने गुरुवार को विजय जुलूस और आदिवासी नृत्य की भी योजना बनाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि पूरे देश में विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के बीच पूरे देश में एक लाख से अधिक गांवों में मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद जश्न शुरू किया जाए। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी आलाकमान ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि बीजेपी देश के हर हिस्से में द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाएगी। बीजेपी करीब 15,000 मंडलों में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही इन आदिवासी गांवों में द्रौपदी मुर्मू के होर्डिंग और पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

National News inextlive from India News Desk