संयुक्त राष्ट्र (पीटीआई)। पीएम मोदी ने यूएनजीए में कहा कि भारत में हजारों साल से लोकतंत्र एक महान परंपरा रही है। भारत शानदार लोकतंत्र का एक बड़ा उदाहरण है। भारतीय लोकतंत्र की पहचान उसकी विभिन्नता से है। भारत ने दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन विकसित की है। यह वैक्सीन 12 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को दी जा सकती है। भारत के विकास का मतलब दुनिया का विकास क्योंकि हर छठवां व्यक्ति भारतीय है। दुनिया में आज पिछड़ी तथा चरमपंथी सोच बढ़ना बड़ी चिंता का विषय है।
अफगानिस्तान में महिलाओं तथा बच्चों को मदद की जरूरत
यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी हो गया है कि अफगानिस्तान की धरती को किसी अन्य राष्ट्र के खिलाफ आतंकी गतिविधियां फैलाने के लिए इस्तेमाल न किया जा सके। मौजूदा समय में अफगानिस्तान में महिलाओं, बच्चों तथा अल्पसंख्यकों को मदद की आवश्यकता है। उनकी जरूरतों को पूरा करना दुनिया में सभी देशों की जिम्मेदारी है। संयुक्त राष्ट्र यदि खुद को प्रासंगिक रखना चाहता है तो उसे अपने प्रभाव तथा विश्वसनीयता में विस्तार करना होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नियम आधारित विश्व व्यवस्था को मजबूत करने की बात करनी होगी।

International News inextlive from World News Desk