कानपुर। प्रियंका चोपडा़ इन दिनों अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के साथ वो अपने मंगेतर निक संग भी अपना वक्त बिता रही हैं। इत्तेफाक की बात ये है कि प्रियंका की रियल लाइफ में भी शादी होनी जा रही है और रील लाइफ में भी। इसलिए प्रियंका ने अपना फिल्मी दुल्हन वाला लुक जारी कर दिया है। फिल्म 'स्काई इज पिंक' में लाल रंग की साडी़ पहन कर प्रियंका मंडप में बैठे नजर आईं। बंगाली तरीके से साडी़ पहनी प्रियंका ने सिर पर इतना बडा़ पल्लू लिया है की उनका चेहरा तक दिखाई नहीं दे रहा। उनके गले में सफेद और लाल फूलों की वरमाला भी नजर आ रही है। इसी के साथ प्रियंक ने इस तस्वीर पर हैश टैग कर लिखा है, 'स्काई इज पिंक... मेरा होने वाला दूल्हा कौन है।'

निक से शादी के पहले ही प्रियंका ने इसलिए शेयर कर दिया अपना दुल्हन लुक,लंबे घूंघट में लगीं परफेक्ट ब्राइड

फिल्म का अगली शूटिंग होगी इस देश में

हाल ही में प्रियंका और निक ने इटली में हुई ईशा अंबानी की सगाई में शिरकत की थी और अब वो इंडिया लौट आई हैं। लौटते ही प्रियंका अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में लग गई हैं। प्रियंका की इस फिल्म में दंगल गर्ल जायरा वसीम भी अभिनय करते दिखेंगी। प्रियंका ने इटली से लौटने के एक दिन बाद फिल्म से अपना ये बंगाली दुल्हन लुक जारी किया। प्रियंका ने अपने इस लुक को फैंस से शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट नहीं बल्कि इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म 'स्काई इज पिंक' का अगला शेड्यूल प्रियंका लंदन में शूट करेंगी।

निक से शादी के पहले ही प्रियंका ने इसलिए शेयर कर दिया अपना दुल्हन लुक,लंबे घूंघट में लगीं परफेक्ट ब्राइड

शादी और फिल्म दोनों की तैयारियों में जुटीं

सोनाली बोस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्काई इज पिंक' में प्रियंका एक्ट्रेस जायरा वसीम की मां के किरदार में नजर आएंगी तो फरहान अख्तर उनके पिता के रोल में दिखेंगे। फिल्म की डायरेक्टर ने कहा, 'मैं हमेशा से अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर इन्हीं स्टार्स को कास्ट करना चाहती थी।' मालूम हो कि प्रियंका और निक ने महीने भर पहले ही 18 अगस्त को सगाई कर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया और अब वो अपनी शादी की तैयारियों में भी लगी हुई हैं। वहीं निक ने 16 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया था जो प्रियंका की मौजूदगी से और भी खास बन गया।

निक से शादी के पहले ही प्रियंका ने इसलिए शेयर कर दिया अपना दुल्हन लुक,लंबे घूंघट में लगीं परफेक्ट ब्राइड

तस्वीरें : प्रियंका-निक सगाई के बाद निकले वर्ल्ड टूर पर, फोटो के लिए घूम-घूम कर ऐसे दे रहे पोज

बर्थडे से पहले निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा की शादी के बारे में सामने आई नई जानकारी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk