ऐसी है जानकारी
फिल्म 'तमाशा' में हिट जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। जानकारी दी गई है कि यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी। दोनों की बेहद रोमैंटिक जोड़ी की बिंदास केमेस्ट्री को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शकों के बीच भी खासा उत्साह है।

प्रियंका का टि्वट
वहीं फिल्म को लेकर प्रियंका ने ट्वीट किया है कि दीपिका पादुकोण (मैं) इंतजार नहीं कर सकती। आपको कुछ भेजा है। रविवार को मस्तानी देखूंगी... ढेर सारा प्यार और वह 'तमाशा' देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

दोनों ने एक-दूसरे को किया ट्विट
अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' स्टार का पोस्ट दीपिका की ओर से उन्हें दीपावली उपहार भेजने के बाद किए गए ट्वीट के बाद पहुंचा है। वहीं फिल्म 'पीकू' की एक्ट्रेस ने लिखा है कि प्रियंका, दिवाली की शुभकामनाएं। भारत से आपके लिए कुछ खास भेजा है। कल तक आपको मिल जाएगा। आपको बता दें कि फिलहाल प्रियंका चोपड़ा कनाडा के मांट्रियल में हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk