कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Promise Day 2022 : वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन 11 फरवरी को प्राॅमिस डे मनाया जाता है। वैलेटाइन वीक में रोज डे, प्रपोज डे और टेडी डे पर अपने पार्टनर को इंप्रेस करना तो बहुत आसान है, लेकिन प्रॉमिस डे थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि इस दिन चीजें मायने नहीं रखतीं। इस दिन अपने प्यार का इजहार और अपने पार्टनर से एक स्ट्राॅन्ग प्राॅमिस करना ही सबसे ज्यादा मायने रखता है क्योंकि एक चर्चित मुहावरा भी है कि अच्छे इरादों वाले लोग वादे करते हैं और अच्छे कैरेक्टर वाले लोग उन्हें निभाते हैं।

याद रखें कि वादे जिम्मेदारी के साथ आते
प्राॅमिस डे पर बड़ी संख्या में यूथ लाइफ टाइम अच्छे और बुरे समय में अपने साथी के साथ रहने का वादा करते हैं। प्राॅमिस डे कपल्स को प्यार करने, एक-दूसरे पर भरोसा करने, जजमेंटल न होने, सपोर्टिव होने, एक-दूसरे को लाड़ प्यार करने की याद दिलाकर अपने प्यार को फिर से जगाने का मौका देता है। किसी भी रिश्ते में भरोसा बहुत जरूरी होता है। इसे वादों और अच्छे व्यवहार से और ज्यादा मजबूत किया जा सकता है। हलांकि पार्टनर से वादे करते समय यह भी याद रखें कि वादे जिम्मेदारी के साथ आते हैं।

प्राॅमिस डे पर कर सकते हैं ये वादे
टाइम देने का वादा करें
प्यार और पार्टनर के लिए एक मिनट का टाइम भी बहुत मायने रखता है। अक्सर बिजी कपल्स का एक दूसरे को टाइम न दे पाते हैं और उनका रिलेशन वीक होने लगता है। इसलिए इस प्राॅमिस डे पर टाइम देने का वादा कर सकते हैं।
एडजस्ट करने का प्राॅमिस
कोई भी रिश्ता हो प्यार और मनमुटाव सभी में होता है। अच्छाई बुराई हर शख्स में होती है लेकिन कई बार इगो के चलते रिश्ते बोझ बन जाते हैं। ऐसे में अगर आपके रिश्ते में भी ये है तो प्राॅमिस डे पर एडजस्ट करने का वादा कर सकते हैं।
फीलिंग्स की कद्र का वादा
प्यार सिर्फ महंगे गिफ्ट से नहीं बल्कि पार्टनर की फीलिंग्स को समझने से मजबूत होता है। हर रिश्ते में भावनाओं की कद्र बहुत मायने रखती है। ऐसे में अगर आप भी पार्टनर की फीलिंग इग्नोर करते हैं तो उसे आज से समझने का वादा करें।