देहरादून, एलपीजी गैस के दाम बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेस ने घरेलू सिलेंडर कंधे पर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बताया गया कि कांग्रेस ने इस प्रकार से सभी जिला मुख्यालयों पर अपना विरोध प्रदर्शन किया। थर्सडे को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एस्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंकते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने वर्ष 2020 में रसोई गैस सिलेंडर के दाम दो बार बढ़ा दिए हैं। बीजेपी सरकार के बाद लगातार जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, राजेंद्र शाह, नवीन पयाल मौजूद रहे।