सिंधु दूसरे राउंड में
सिंधु ने पहले दौर में थाइलैंड की रत्चानोक इंतानोन को कड़े संघर्ष में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु ने पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक को 21-19, 21-23, 21-13 से हराया। यह मुकाबला एक घंटा 9 मिनट तक चला। सिंधु इससे पहले तीन बार रत्चानोक से हार चुकी थी, लेकिन उन्होंने इस मैच में जोरदार शुरुआत की।

कश्यप का सफर समाप्त
पुरुषों के सिंगल्स वर्ग में भारत के पारुपल्ली कश्यप का सफर पहले राउंड में ही समाप्त हो गया। हांगकांग के वेई नान ने कश्यप को 21-17, 16-21, 18-21 से मात दी। यह मुकाबला 60 मिनट चला। दुनिया के आठवें क्रम के कश्यप इस प्रतिद्वंद्वी को पिछले वर्ष चीन ओपन में हरा चुके थे। इसके अलावा महिलाओं के डबल्स वर्ग में पी. गद्रे और एन सिकी रेड्डी की भारतीय जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा है। शिजुका मत्सुओ और मामी नाइटो की जापानी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 26-24, 21-9 से मात दी।

Hindi News from Sports News Desk