फिर वायरल हुआ राधे मां का डांस वीडियो...
शीश झुकाने के बाद झूमी

अक्सर अपने बयानो व अजीबो गरीब पहनावे को लेकर चर्चा में रहने वाली मुंबई की राधे मां फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सामने आया है। जिसमें वह हिमाचल प्रदेश के चिंतापूर्णी मंदिर में मां के सामने शीश झुकाने के बाद झूम रही हैं। ऐसे में मंदिर में नाचती राधे मां का ये रूप जिस किसी ने देखा शॉक्ड हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने उनके इस डांस का वीडियो बना लिया।

फिर वायरल हुआ राधे मां का डांस वीडियो...

सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनका ये डांस वाला वीडियो अब काफी तेजी से देखा जा रहा है। हालांकि यह राधे मां का कोई पहला डांस वीडियो नहीं है। इसके पहले भी उनके कई डांस वीडियो सामने आ चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही लंदन के कैसीनो में डांस करता हुआ एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। हालांकि यह कोई बड़ी बात नहीं है। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां का विवादों से गहरा नाता है।

फिर वायरल हुआ राधे मां का डांस वीडियो...

दहेज उत्पीड़न और धोखेबाजी
कभी शॉट स्कर्ट तो कभी भक्तों के साथ किस वाली फोटो को लेकर राधे मां काफी बदनाम हो चुकी हैं। खुद को देवी का अवतार कहने वाली राधे मां के अब तक कई सच सामने आ चुके हैं। बीते साल दहेज उत्पीड़न और धोखेबाजी के मामलों फंस चुकी राधे मां पर सेक्स रैकेट तक चलाने के आरोप लग चुके हैं। राधे मां उर्फ सुखविदंर कौर पर मुंबई की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

फिर वायरल हुआ राधे मां का डांस वीडियो...

अश्लीलता फैलाने की याचिका
वहीं मुंबई हाईकोर्ट में महिला वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने उनके खिलाफ सत्संग में अश्लीलता फैलाने की याचिका दायर की थी। पाक मॉडल अर्शीखान ने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। राधे मां को लाल रंग बहुत पसंद हैं। वहीं उनके भक्त उन्हें गुड़िया के अवतार में देखते हैं। जिससे वह उन्हें गोद में भी उठा लेते हैं। राधे मां भी बच्चों की तरह जिनसे खुश होती हैं, उन्हें चूमकर उनकी गोद में चली जाती हैं। इसको लेकर भी काफी हंगामा हो चुका है।

फिर वायरल हुआ राधे मां का डांस वीडियो...

आज बड़ी संख्या में उनके भक्त
गौरतलब है कि राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुई है। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकात हुई, जिसके बाद से ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया। कुछ समय बाद वह मुंबई आ गई। इसके बाद यहां पर वह राधे मां के नाम से मशहूर हो गई। वह भक्तों को खुद को मां दुर्गा का अवतार बताती हैं। आज मुंबई में उनके बड़ी संख्या में भक्त हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk