- नरेंद्र मोदी पर किया हमला

- महिलाओं के पीछे पुलिस दौड़ाने पर उठाया सवाल

ALLAHABAD: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर चुटकीले अंदाज में प्रहार किया। कहा वे खुद को चौकीदार बताते हैं। मैं देश के करोड़ों लोगों को चौकीदार बनाना चाहता हूं। दोस्तों जरा सावधान रहें, अकेले चौकीदार के भरोसे सारी जिम्मेदारी न छोड़ें, क्योंकि रात में चौकीदार ही चोरी भी कर जाते हैं।

क्या ऐसे देंगे महिलाओं को शक्ति

जासूसी कांड की चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। कहा, नरेंद्र मोदी दिल्ली में पोस्टर लगवाते हैं कि महिलाओं को शक्ति दूंगा। वहीं खुद गुजरात की पुलिस को महिलाओं के पीछे जासूसी के लिए दौड़ाते हैं। आखिर ऐसा क्यों। क्या इस तरह देंगे महिलाओं को शक्ति।