नई दिल्ली/मुंबई (आईएएनएस/एएनआई)। देश में इन दिनों मानसून जमकर बरस रहा है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि बाद इसके बाद उत्तर पश्चिमी भारत में गुरुवार से बारिश की रफ्तार थोड़ी थमेगी।


मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना
वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि नवी मुंबई और ठाणे में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। नवी मुंबई और ठाणे को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जबकि मुंबई को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मानसून की शुरुआत के साथ ही मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की सूचना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है।

National News inextlive from India News Desk